The Lallantop

यश की 'टॉक्सिक' ऐसी गिरी कि बजट वसूल पाना भी नामुमकिन हो गया!

जिस फिल्म को यश ने अपने पीक करियर के चार साल दिए, उसका ये हश्र देखकर उनका जी खट्टा हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को 500 से 600 करोड़ के बजट पर बनाया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'टॉक्सिक' ने 26 अगस्त को रिलीज़ होकर पहले हफ्ते तक 274.25 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जबकि कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 315 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
  • यश ने पिछले चार वर्षों में इस फिल्म पर काम किया और यह Geethu Mohandas द्वारा निर्देशित की गई थी, जिसकी बड़ी बजट और स्टार कास्ट के कारण रिलीज़ से उच्च उम्मीदें थीं।
  • फिल्म के कलेक्शन में तेजी से गिरावट आई है, जिससे थिएटरों ने इसके शो घटाकर प्रतिस्पर्धी फिल्मों जैसे 'हनुमान अंश' के शो बढ़ा दिए हैं, जिससे अगली कमाई पर असर पड़ सकता है।

आज Yash की Toxic ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है. फिल्म को लेकर जितनी बड़ी उम्मीदें थीं ये उतनी ही बड़ी डिजास्टर साबित होती नजर आ रही है. यश पिछले चार साल से इस फिल्म पर काम कर रहे थे. फिल्म को Geethu Mohandas जैसी डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया. स्टारकास्ट भी इतनी तगड़ी रही. ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी. मगर रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म का बोरिया बिस्तर बंध गया है.

Advertisement

26 अगस्त को रिलीज हुई 'टॉक्सिक' ने पहले दिन भारत में 120.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. मगर दूसरे ही दिन कलेक्शन गिरकर 45.10 करोड़ रुपये पर आ गया. मगर असली झटका इसे पहले मंडे को लगा. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 'टॉक्सिक' ने सिर्फ 9.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. मंगलवार को मामला सुधर कर 9.25 करोड़ रुपये का हुआ. 120 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली फिल्म का एक हफ्ते के अंदर 9 करोड़ में सिमट जाना ये दिखाता है कि फिल्म ने अपना मोमेंटम कितनी तेजी से खो दिया है.

'टॉक्सिक' का अब तक का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा रहा-

Advertisement

पहला दिन (बुधवार) - 120.75 करोड़
दूसरा दिन (गुरुवार) - 45.10 करोड़
तीसरा दिन (शुक्रवार) - 32.25 करोड़
चौथा दिन (शनिवार) - 30.15 करोड़
पांचवां दिन (रविवार) - 27.70 करोड़
छठा दिन (सोमवार) - 9.05 करोड़
सातवां दिन (मंगलवार)- 9.25 करोड़ रुपए

टोटल: 274.25 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म ने 40.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 315 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म को 500 से 600 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है. जो फिल्म की मौजूदा हालत है उसे देखते हुए इतना तो समझ आ गया है कि फिल्म के लिए थिएटर्स से अपना बजट वसूलना मुश्किल है.

Advertisement

ऊपर से 'हनुमान अंश' को हिन्दी बेल्ट में अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई सिनेमाघरों ने 'टॉक्सिक' के शोज़ घटाकर 'हनुमान अंश' के शोज़ बढ़ा दिए हैं. ऐसे में दूसरे हफ्ते में 'टॉक्सिक' के सामने अपनी कमाई को संभालने की चुनौती और बढ़ गई है. अब देखना होगा कि यश की फिल्म आगे कितना कमा पाती है और क्या अपनी लागत के करीब पहुंचने में कामयाब हो पाती है.

वीडियो: 140 करोड़ की ओपनिंग लेकर भी मुश्किल में 'टॉक्सिक' के मेकर्स! क्यों हटानी पड़ी रेटिंग?

Advertisement