इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल मच गया है. PCB ने सख्त कार्रवाई करते हुए आनन फानन में टेस्ट सीरीज के 7 प्लेयर्स को वापस घर (पाकिस्तान) भेज दिया. इसके अलावा, बोर्ड ने टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी. इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पीसीबी ने टीम में यह बदलाव किया है. टेस्ट सीरीज के बीच में टीम में हुए इस बदलाव से पूर्व कप्तान रमीज राजा सहमत नहीं हैं. उन्होंने PCB पर ‘घबराहट में फैसला’ लेने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान के 7 प्लेयर्स की 'घर वापसी' पर बोले रमीज राजा, 'घबराहट में ले लिया ऐसा फैसला'
लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद PCB ने आनन फानन में 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया. पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा तो हमने फुटबॉल क्लब के साथ होते देखा है. ऐसा लग रहा है कि पीसीबी ने घबराहट में फैसला लिया है.

बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व PCB चीफ ने फैसले पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि वह 7 प्लेयर्स टीम से बाहर करने के फैसले से शॉक रहे गए. हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटाना भी उन्हें नागवार गुजरा.
रमीज राजा के मुताबिक,
क्रिकेट में ऐसा नहीं किया जाता है. फिर PCB ने ऐसा क्यों किया? जाहिर तौर पर PCB प्रेशर महसूस कर रहा है. लेकिन, सीरीज के दौरान ऐसा कभी नहीं हुआ.
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों से हराया था. इस जीत से इंग्लिश टीम ने टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. लॉर्ड्स टेस्ट की हार PCB को बहुत चुभी. इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बौखलाहट का माहौल बन गया है. PCB ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को पाकिस्तान वापसी का टिकट थमा दिया. इसके अलावा सरफराज अहमद और उमर गुल को उनके पद से बर्खास्त कर दिया.
पूर्व कप्तान रमीज राजा ने टीम में इस बदलाव के फैसले को अनोखा बताया. उन्होंने कहा,
बीच सीरीज में इतने प्लेयर्स को बाहर करके पाकिस्तान ने वास्तव में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. मैं इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं.
रमीज राज ने PCB के इस फैसले की तुलना फुटबॉल टीम के मैनेजर से की. जहां टीम के मैनेजर को सीजन के बीच में हटा दिया जाता है. रमीज राजा के मुताबिक, PCB को थोड़े दिन इंतजार करना चाहिए था.
उन्होंने कहा,
PCB का यह डिसीजन फुटबॉल जैसा है. सीजन के बीच में मैनेजर को हटा दिया जाता है. लेकिन, यहां एक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. PCB कोई भी फैसला लेने से पहले 10 दिनों तक आसानी से इंतजार कर सकता था.
रमीज राजा ने बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम में इतने बदलावों की आलोचना की. तीसरे टेस्ट में 7 नए प्लेयर्स को शामिल किया गया है. इनमें से 5 खिलाड़ियों ने अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेला है.
रमीज राजा ने कहा कि वह खुद समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सब सही है. उन्हें लगता है कि PCB ने 'घबराहट में फैसला' लिया है. यह खेल के लिए अच्छा नहीं हैं. यह बाहर किए गए प्लेयर्स के कॉन्फिडेंस के लिए भी अच्छा नहीं है. ये नए प्लेयर्स के कॉन्फिडेंस के लिए भी सही फैसला नहीं है.
उन्होंने वॉर्निंग दी कि इससे टीम अस्थिर होगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगर अपना रवैया नहीं बदला, तो इससे टीम में अस्थिरता जारी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इसका टीम और पुराने प्लेयर्स की मेंटैलिटी पर क्या असर पडे़गा. अगर पाकिस्तान क्रिकेट में प्लेयर्स का रेस्पेक्ट नहीं होगा, तो यहां कौन नौकरी करेगा?
ये भी पढ़ें: ग्लेन फिलिप्स बने सुपरमैन, बाउंड्री पर पकड़ा ब्लाइंड कैच, दर्शक ही नहीं खुद भी रह गए दंग!
तीसरे टेस्ट में इज्जत बचाना चाहेगा पाकिस्तानइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम 2-0 से पीछे है. बाबर आजम की टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है. अब तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान अपनी इज्जत बचाने उतरेगा. बाबर की टीम चाहेगी की कि वह तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज की हैपी एंडिंग करे. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?











