The Lallantop

सचिन और पोंटिंग के रिकॉर्ड की ऐसी-तैसी कर दी है विराट ने

रन बनने के साथ रिकॉर्ड भी टूट रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
Source : Reuters
विशाखापट्नम में मैच चल रहा है. इंडिया वर्सेज इंग्लैंड. दूसरा टेस्ट. टॉस जीतकर इंडिया पहले बैटिंग कर रही है. स्कोर 4 विकेट पर 317 रन है. गुरुवार को इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला विकेट 6 रन पर और दूसरा 22 रन पर गिर चुके थे. मुरली विजय के पवेलियन लौटने पर मोर्चा संभाला टीम के कैप्टन विराट कोहली ने. ये उनका 50वां मैच था. एक एंड पर कोहली थे और दूसरे पर चेतेश्वर पुजारा. दोनों के पिच पर आने के बाद ये धड़ाधड़ रन इंडिया के खाते में जुड़ने शुरु हो गए. तीसरे विकेट के लिए कोहली और पुजारा ने 226 रन जोड़े. और दोनों ने सेंचुरी भी बनाई. पुजारा तो 119 रन के स्कोर पर आउट हो गए. पर कोहली 157 रन के स्कोर के साथ अभी भी मैदान में टिके हुए हैं.
Source : Reuters
Source : Reuters

गुरुवार को कोहली ने सेंचुरी ठोंक कर सचिन और पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने 50 टेस्ट मैच खेलकर 14 सेंचुरी बनाई है. सचिन को अपनी चौदहवीं सेंचुरी बनाने के लिए 58 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे. वही अपने पंटर साब को 61 मैच खेलने पड़े थे.
https://twitter.com/BCCI/status/799184652690866176
सचिन ने कुल 200 टेस्ट मैच खेले हैं. 54 की औसत से 15921 रन बनाए हैं. जिनमें 51 सेंचुरीज और 68 हाफ सेंचुरीज भी हैं. रिकी पोटिंग के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो 52 की औसत से उन्होंने 13378 रन बनाए हैं. 168 मैच में उनके नाम 41 सेंचुरी और 62 हाफ सेंचुरी है. बतौर कैप्टन विराट की ये 7वीं सेंचुरी है. 14 में से 6 सेंचुरी विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया है. सेंचुरी वाला खाता भी विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खोला था. छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए 116 रन बनाए थे. ज्यादातर सेंचुरीज विराट ने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए बनाए हैं.
विराट को उनके इस अचीवमेंट के लिए ढेरों बधाई. ऐसे ही क्रिकेट के अचीवमेंट अनलॉक करते रहें, उसके लिए शुभकामनाएं.


ये भी पढ़िये..

8 रिकॉर्ड जो लगता था कि कभी नहीं टूटेंगे, उन्हें विराट तोड़ेगा

विराट कोहली का वो किस्सा जो आपके रोयें खड़े कर देगा

EXCLUSIVE: विराट कोहली को किस क्रिकेटर ने मारे थे जोरदार थप्पड़?

मैदान के बाहर विराट के तमाशे!

कोहली का भांगड़ा भी उसकी कवर ड्राइव जैसा है

सुनो, विराट कोहली अनुष्का के लिए गाना नहीं गा रहे

कोहली का बल्ला धोनी से ज़्यादा कमाऊ

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement