जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी तो वहां इंडियन प्लेयर्स को न्यूज़ीलैंड के बॉलर्स की स्विंग का कुछ अता-पता नहीं लग रहा था. सचिन और द्रविड़ जब बैटिंग कर रहे थे तो सचिन नॉन स्ट्राइकिंग एन्ड पर खड़े होकर उस हाथ में बल्ला पकड़ते थे जिधर गेंद की शाइन होती थी. ऐसा करके सचिन और द्रविड़ ने अच्छा स्कोर किया. तीन टेस्ट मैचों की सीरिज को इंडिया ने 1-0 से जीता था. पहला टेस्ट 10 विकेट से जीता, दूसरा और तीसरा ड्रॉ.

पहले टेस्ट की पहली पारी में सचिन ने 160 रन बनाए थे.
सेंचुरियन मैदान पर साउथ अफ्रीकी बॉलर्स की स्विंग भी खतरनाक निकल रही थी. यहां कोहली ने पंड्या के साथ भी सचिन वाला ट्रिक अपनाया और अपनी विकेट के साथ पंड्या को भी दिन के आखिरी सेशन तक बचाकर रखा.

फोटो में दिख रहा है कि कोहली का बल्ला दूसरे हाथ में है, पंड्या अंदर की ओर आने वाली गेंद के लिए खड़ा है.
कोहली: यहां पे चेंज किया ये.
पंड्या: ये तो अंदर के लिए लेके भागा था.
कोहली: जो लेके निकलेगा अगर चेंज किया तो उसका अपोज़िट है.
पंड्या: मैं बताऊं आपको?
कोहली: नहीं नहीं. मुझे दिखा. मैं तुझे बता रहा हूं.
जब हल्का अंधेरा होने लगा तो पंड्या चिल्लाया, बॉल काला कर दिया. कोहली बोला, "वोही. मुझे दिख रहा है. मैं बताऊंगा."

कोहली ने लेफ्ट साइड पर बल्ला रखा तो पंड्या बाहर की तरफ निकल कर खेलने लगे.
ये वीडियो देखिए-
Part 2: VK makes a change in his mysterious strategy for a last second change in seam position pic.twitter.com/pSGSidP218
— anshul kothari (@slimshady_ansh) January 14, 2018
ये भी पढ़ें-














