The Lallantop

11 रन और... विराट कोहली बन जाएंगे IPL के एंपरर!

विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ मैच में जैसे ही 11 रन का आंकड़ा पार करेंगे, वो IPL के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बनेंगे जो इस मुकाम को छुएगा. 274 मैचों में विराट अब तक 8989 रन बना चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
अरुण जेटली स्टेडियम में विराट का औसत 67 के आसपास रहा है. (फोटो- PTI)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार प्लेयर विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी. कोहली इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वो 9000 IPL रन बनाने से सिर्फ 11 रन दूर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ मैच में जैसे ही 11 रन का आंकड़ा पार करेंगे, वो IPL के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बनेंगे जो इस मुकाम को छुएगा. 274 मैचों में विराट अब तक 8989 रन बना चुके हैं.

दिल्ली उनका घर है. अरुण जेटली स्टेडियम में विराट का औसत 67 के आसपास रहा है. 11 मैचों में वो सात फिफ्टी जड़ चुके हैं. कोटला की पिच उन्हें हमेशा रास आती है. फैंस तो पहले से ही "कोहली फीवर" में हैं. मेट्रो तक स्पेशल सुविधा दे रही है मैच वाले दिन भीड़ संभालने के लिए.

Advertisement

इस सीजन विराट ने अब तक 7 मैच खेले हैें. 328 रन बनाए हैं. औसत 54.66 और स्ट्राइक रेट 163.18 का रहा है. मतलब 37 की उम्र होने के बावजूद वो यंग प्लेयर्स से कंधे से कंधा मिलाकर खेल रहे हैं. T20 क्रिकेट जितना तेज हो रहा है, विराट ने खुद को उतना ही फास्ट कर लिया है.

RCB के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक भी विराट की खूब तारीफ करते हैं. उन्होंने मैच से पहले कहा,

"वो हर साल खुद को नया रूप देते हैं. प्रैक्टिस में भी उनका प्लान इतना सख्त होता है कि उन्हें देखकर युवा खिलाड़ी सीखते हैं. कभी ज्यादा बैटिंग करते हैं, कभी कम. लेकिन मैच में वो हमेशा मैच विनिंग परफॉर्मेंस देते हैं."

Advertisement

IPL 2008 से लेकर अब तक विराट IPL के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिस्ट में वो पहले नंबर पर हैं. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. उनके नाम 7183 रन हैं. शिखर धवन ने 6769 और डेविड वॉर्नर ने 6565 रन बनाए हैं.

विराट के लिए ये 9000 रनों का आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं है. ये समर्पण, फिटनेस और लगातार खुद को गेम के मुताबिक ढालने की मिसाल है. विराट हर साल ऑफ सीजन में अपनी कमजोरियां ढूंढते हैं, उस पर काम करते हैं और फिर मैदान पर उतरते हैं.

वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement