The Lallantop

IPL में फोड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी की बड़ी तैयारी, टेस्ट क्रिकेट खेलने पर फोकस

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाए. उन्होंने पूरे सीजन 237 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. 48 से ऊपर का एवरेज रहा.

Advertisement
post-main-image
वैभव ने बताया कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 खत्म हो गया है, जिसमें आरसीबी ने लगातार दूसरा टाइटल जीतकर तीसरी टीम का मुकाम हासिल किया और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी हिटिंग क्षमता और रणनीति से सबका ध्यान आकर्षित किया, साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सफल होने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तैयारी कर रहे हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी आगे इंडिया A टीम के लिए श्रीलंका A के खिलाफ 9 जून से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने जा रहे हैं, जिससे उनकी क्रिकेट करियर में नई संभावना पैदा होगी।

IPL 2026 खत्म हो गया है. RCB लगातार दूसरा टाइटल जीतने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई. लेकिन ये IPL, 15 साल के सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए जाना जाएगा. लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का तो यही मानना है. वैभव ने अपनी बैटिंग और शॉट्स की रेंज से सभी को इंप्रेस किया. बिहार का ये लड़का अब रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी धाक जमाना चाहता है. ये बात खुद वैभव ने IPL फाइनल के बाद कही.

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने पोस्ट मैच वैभव का इंटरव्यू किया. आर अश्विन ने वैभव से कहा कि वो चौकों का रिकॉर्ड नहीं बना पाए. इस पर वैभव ने कहा,

“मुझे अब ग्राउंडेड शॉट्स खेलने होंगे, क्योंकि अगली सीरीज ODI फॉर्मेट में है.”

Advertisement

अश्विन ने वैभव से टेस्ट क्रिकेट को लेकर भी सवाल पूछा. यंग बैटर ने बताया,

“मैंने रेड बॉल से काफी प्रैक्टिस की है, लेकिन मुझे किसी देखा नहीं है. लोग जल्द ही मुझे रेड बॉल क्रिकेट खेलते देखेंगे.”

वैभव T20 क्रिकेट में अपनी हिटिंग एबिलिटी और बॉल को ग्राउंड के पार भेजने में माहिर हैं. उनकी बैट स्पीड, और पावर की बात तो खूब हुई है. लेकिन उन्होंने कहा कि वो फॉर्मेट के हिसाब से गेम खेलते हैं. वैभव ने ये कहा कि उनके पिता ने बताया था कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है. उन्होंने बताया,

Advertisement

“लोगों को लगता है कि मुझे हर बॉल हिट करना अच्छा लगता है, लेकिन ये T20 फॉर्मेट है, जहां कोच मुझे अटैक करने के लिए फ्री हैंड देते हैं. मैं बॉल को हिट करता हूं, क्योंकि मुझे पता कि मैं हिट कर सकता हूं, इसमें कोई जबरदस्ती नहीं है.”

वैभव ने बताया कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना है. वो बोले,

“मैंने रणजी ट्रॉफी खेली है, लेकिन वहां ज्यादा चांस नहीं मिले. वो मेरे लिए चैलेंजिंग भी था. इस पर मैं मेहनत करना चाहता हूं.”

सचिन क्या बोले?

हाल में एक इवेंट में सचिन तेंडुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की खूब तारीफ की थी. उन्होंने ये तक कहा था कि वो यंगस्टर को टेस्ट खेलते देखना चाहते हैं. इवेंट में इंडियन टीम के चीफ सेलेक्टर भी मौजूद थे. वैभव को लेकर सचिन ने कहा,

“सिर्फ मैं ही नहीं, सभी लोग वैभव को कभी न कभी टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहेंगे. मुझे नहीं पता कि ये कब होगा. लेकिन ऐसे टैलेंट को सपोर्ट किया जाना चाहिए. अगर वो अच्छा कर रहा है तो उस पर प्रेशर नहीं डालना चाहिए. कौन सा फॉर्मेट खेलना है, ये वैभव पर ही डिसाइड करे.”

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाए. उन्होंने पूरे सीजन 237 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. 48 से ऊपर का एवरेज रहा. वैभव पर्पल कैप तो जीते ही, साथ-साथ टूर्नामेंट के इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया.

15 साल का ये लड़का 9 जून से फिर से एक्शन में दिखेगा. इंडिया A को श्रीलंका A के खिलाफ 9 जून को ट्राई सीरीज के मैच खेलना है. इंडियन टीम की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथ में होगी.

वीडियो: क्या यशस्वी जायसवाल IPL 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement