The Lallantop

क्या नोएल टाटा अब एन चंद्रशेखरन को हटाना चाहते हैं, टाटा ग्रुप में क्या खिचड़ी पक रही?

इस बात के कयास लग रहे हैं कि टाटा समूह की कंपनियों पर नियंत्रण रखने वाले टाटा ट्रस्ट के मुखिया नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है

Advertisement
post-main-image
टाटा संस की अगली बोर्ड बैठक 12 जून को होगी (फोटो क्रेडिट: Business Today)

टाटा समूह क्या नए विवाद में फंस चुका है? क्या टाटा समूह की कंपनियों पर नियंत्रण रखने वाले टाटा ट्रस्ट के मुखिया नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बीच सब ठीक नहीं है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बोर्ड की पिछले हफ्ते हुई बैठक में बताया है कि कई जरूरी मुद्दे अभी सुलझ नहीं पाए हैं. इस वजह से टाटा संस के चेयरमैन की दोबारा बहाली पर औपचारिक चर्चा करना अभी जल्दबाजी होगी. नोएल टाटा ने कथित तौर पर कहा कि इससे एन चंद्रशेखरन और टाटा के बीच गतिरोध पैदा हो सकता है. 

नोएल टाटा ने एन चंद्रशेखरन से मांगा 5 साल का रोडमैप

रिपोर्ट में बताया गया है कि नोएल टाटा ने एन चंद्रशेखरन से टाटा ग्रुप के लिए अगले 5 साल का रोडमैप मांगा है. वहीं, नोएल टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन से पूछा है कि वो बताएं कि शापूरजी पलोन ग्रुप को टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्टेड किए बिना एग्जिट देने का क्या तौर-तरीका होगा. इसके अलावा नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन से टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर उनका आधिकारिक रुख मांगा है. टाटा संस की लिस्टिंग न कराने को लेकर कई बार समूह की आलोचना होती रही है. ये मुद्दा काफी समय से चल रहा है.

Advertisement

ये सभी बातें ऐसे वक्त काफी चर्चा में आई हैं, जब टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के भीतर कॉरपोरेट गवर्नेंस समेत कई मुद्दों को लेकर सवाल उठे थे. एयर इंडिया और बिग बास्केट जैसी कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पिछले हफ्ते हुई बोर्ड बैठक में नोएल टाटा के सामने एयर इंडिया, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा डिजिटल के सीईओ ने अपने कामकाज की रिपोर्ट पेश की थी. इस बैठक की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि नोएल टाटा ने बिग बास्केट और एयर इंडिया को लेकर काफी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी. 

अगले साल फरवरी में खत्म होगा कार्यकाल

चंद्रशेखरन ने 26 मई 2026 को यह स्पेशल बोर्ड बैठक बुलाई थी ताकि टाटा संस की पिछली बोर्ड बैठक में नोएल टाटा द्वारा उठाए गए मुद्दों का विस्तार से जवाब दिया जा सके. इससे पहले टाटा की बोर्ड बैठक इसी साल 24 फरवरी 2026 को हुई थी. इस बैठक में एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति के विचार को स्थगित कर दिया गया था. एन चंद्रशेखरन का बतौर टाटा संस चेयरमैन ये दूसरे कार्यकाल चल रहा है जो फरवरी 2027 में खत्म होगा. 

टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की 66 परसेंट हिस्सेदारी है, वहीं शापूरजी पलोनजी समूह के पास 18 परसेंट हिस्सेदारी है. टाटा संस की अगली बोर्ड बैठक 12 जून को होगी. इस बैठक में पूरे वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पेश होगा. 

Advertisement

वीडियो: ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक, 60 TMC विधायक नहीं पहुंचे

Advertisement