The Lallantop

विराट कोहली ने ODI में वो कर दिखाया, जो सिर्फ सचिन तेंदुलकर कर पाए थे

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली ने अपना 'चेज मास्टर' वाला अंदाज दिखाया. विंडीज ने भारत को मैच जीतने के लिए 296 रनों का टारगेट दिया था. टीम इंडिया ने यह टारगेट 41.4 ओवर्स में 2 विकेट नुकसान पर पूरा कर लिया. टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 139 रनों की नॉट आउट पारी खेली.

Advertisement
post-main-image
विराट ने ODI में इतिहास रच दिया. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए ODI मैच में 15 हजार रन पूरे कर दुनिया में यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर के बाद करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
  • यह उपलब्धि विराट कोहली ने इस वजह से हासिल की क्योंकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर से तेज़ी से 15 हजार ODI रन बनाए, जिन्हें पूरा करने में कोहली ने 303 पारियां ली जबकि तेंदुलकर को 377 पारियां लगी थीं।
  • विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के बाद वे भारत की जमीन पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिससे उनका स्थान भारतीय क्रिकेट में और मजबूत हुआ है।

विराट कोहली जब क्रिकेट ग्राउंड पर उतरते हैं तो कोई न कोई कमाल करते ही हैं. रिकॉर्ड बनाना अब उनकी आदत हो गई है. 27 सितंबर को जब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने ODI में वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर कर पाए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपने ODI करियर के 15 हजार रन पूरे किए. ऐसा करने वाले विराट कोहली दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले इस क्लब में सचिन तेंदुलकर अकेले ‘विराजमान’ थे. 

Advertisement

हालांकि, एक मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया. अब वो भारतीय सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यह रिकॉर्ड अब तक तेंदुलकर के नाम दर्ज था.  

विराट ने पूरे किए सबसे तेज 15 हजार रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले विराट को वनडे में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 59 रन बनाने थे. मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे विराट शानदार फॉर्म में दिखे. वो 13वें ओवर में क्रीज पर आए. रोस्टन चेस के इस ओवर में विराट ने कोई जोखिम भरा शॉट नहीं खेला लेकिन, अगले ही ओवर में उनके सामने जैसे ही अल्जारी जोसेफ आए, विराट ने आक्रामक रुख अपना लिया. 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट ने छ्क्का लगाया. इसके बाद कोहली ने ओवर की लास्ट बॉल पर एक चौका जड़ा. 

Advertisement

इसके बाद विराट ने अगले ही ओवर में इशारा कर दिया कि उनका इरादा बड़ी पारी खेलने का है. उन्होंने वेस्टइंडीज टीम के किसी भी बॉलर को नहीं छोड़ा. 46 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद विराट ने गियर बदला. 29वां ओवर डालने आए अल्जारी जोसेफ की आखिरी 3 गेंदों पर उन्होंने 3 चौके जड़े. विराट ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर जैसे ही चौका लगाया, उन्होंने ‘रनों के उस शिखर’ को टच कर लिया, जहां अभी तक सिर्फ ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पहुंच पाए थे. इस चौके के साथ उन्होंने ODI में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बैटर हैं. 

आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट ने इनिंग्स के हिसाब से ODI में सबसे तेज 15 हजार बनाए हैं. सचिन को 15 हजार ODI रन पूरे करने के लिए 377 पारियां लगी थीं. लेकिन, विराट कोहली ने सिर्फ 303 पारियों में ये आंकड़ा पार कर लिया. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने सचिन से 74 पारियां कम खेलीं हैं. इससे पहले, विराट ने 13 हजार ODI रनों का रिकॉर्ड भी ‘सबसे तेज’ बनाया था. उन्होंने 267 पारियों में ही ये मुकाम हासिल कर लिया था. 

74 बॉल्स पर पूरा किया शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली टॉप फॉर्म में दिखे. उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए शतक जड़ा, जो उन्होंने 74 गेंदों में पूरी की. अपने शतक में कोहली ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. इस शतकीय पारी के दौरान विराट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

Advertisement

विराट कोहली अब भारत की जमीन पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने भारतीय जमीन पर वनडे में 6976 रन बनाए थे लेकिन, अब विराट ने 7 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. इस मैच से पहले विराट कोहली ने भारतीय जमीन पर वनडे में 6867 रन बनाए थे. उन्हें सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 110 रन बनाने थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ जैसे ही कोहली के 110 रन बने, उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया. विराट अब भारत की धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा 7006 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. 

ये भी पढ़ें: कुलदीप को कम मौके मिलते हैं! पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने बताया दुनिया का बेस्ट स्पिनर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली ने अपना चेज मास्टर वाला अंदाज दिखाया. भारत को मैच जीतने के लिए 296 रनों का टारगेट मिला था. टीम इंडिया ने यह टारगेट 41.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर पूरा कर लिया. टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 139 रनों की नॉट आउट पारी खेली. कोहली ने ये रन सिर्फ 88 गेंदों पर बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 9 छ्क्के लगाए. 

विराट कोहली के वनडे करियर का यह 55वां शतक है. कोहली के अलावा, भारत को मैच जिताने में कप्तान शुभमन गिल का भी योगदान अहम रहा. गिल 110 रन बनाकर आउट हुए. 

कुल मिलाकर, विराट ने इस मैच में साबित किया है कि वह आज भी भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं. उन जैसा ‘चेजमास्टर’ पूरी दुनिया में नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई उनकी 139 रनों की शानदारी पारी को क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement