The Lallantop

2016 से भी बेहतर खेल रहे विराट! डिविलियर्स का कोहली को लेकर बड़ा दावा

AB De Villiers on Kohli : टीम इंडिया के नंबर 3 बैटर Virat Kohli पिछले एक साल से टॉप फॉर्म में हैं. अब उन्हें लेकर उनके अजीज मित्र AB De Villiers ने बड़ा दावा कर दिया है. उनके मुताबिक, कोहली अपने 2016 के पीक अवतार से भी बेहतर बैटिंग कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली ने पिछली 12 पारियों में 854 रन ठोक डाले हैं. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुअनंतपुरम में पहले ODI मैच में 88 गेंदों में 139 रन बनाकर अपनी नई आक्रामक बैटिंग शैली का प्रदर्शन किया।
  • टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कोहली की खेल शैली में बदलाव आया है, जिससे उन्होंने ODI मैचों में तेज स्ट्राइक रेट और उच्च रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • एबी डिविलियर्स के अनुसार, कोहली का नया फॉर्म बिना ज्यादा सोच-विचार के खेलना है, जिससे उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ है और आगामी सीरीज में भी उनकी संभावना बनी रहेगी।

विराट कोहली (Virat Kohli) अलग अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुअनंतपुरम में खेले गए पहले ODI में उन्होंने कैरिबियन बॉलर्स को दम भर कूटा था. इसके बाद उन्होंने एक जबरदस्त बात कही. कोहली ने बताया कि उन्होंने खुद को एक नया चैलेंज दिया है. कोहली ने कहा था कि करियर के इस मोड़ पर अब उन्होंने खुद को चैलेंज कर दिया है. ताकि अपने खेल का लेवल पर ले जा सकें और कतई आक्रामक होकर खेलें.

Advertisement

उस रात जिन भी फैंस ने कोहली का वो रौद्र रूप देखा, उनका तो ये सुनकर दिल गार्डन-गार्डन हो गया होगा. 15 हजारी बन चुके इस धाकड़ बैटर ने वेस्टइंडीज की गेंदबाजी का ऐसा धागा खोला कि बस पूछिए मत. सिर्फ 88 गेंदों में 139 रन ठोक दिए. इसमें 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

कोहली की बैटिंग स्टाइल में आया है चेंज

दरअसल, पिछले कुछ समय से कोहली के खेलने के तरीके में एक बड़ा शिफ्ट दिखा है. अब वो इंटरनेशनल लेवल पर बस एक फॉर्मेट और अपना IPL खेल रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पिछले साल ऐसा नहीं लग रहा था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में वो दो बार डक पर आउट हुए थे और बस एक फिफ्टी मारकर सीरीज बचाई थी.

Advertisement

लेकिन, साउथ अफ्रीका सीरीज आते-आते कुछ तो ऐसा हुआ कि कोहली का गियर ही बदल गया. प्रोटियाज के खिलाफ उतरी उस सीरीज के बाद से कोहली ने अपनी पिछली 12 ODI पारियों में 117.63 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 854 रन ठोक डाले हैं. तिरुअनंतपुरम में वो नाबाद 139 रनों वाली पारी, उनके इसी 'विराट' फॉर्म का लेटेस्ट ट्रेलर था.

असल बात तो ये है कि अपनी पिछली 10 पारियों में ही कोहली के बल्ले से 825 रन निकल चुके हैं. ODI इतिहास में 10 पारियों के दौरान रनों के अंबार के मामले में ये दुनिया के सबसे धांसू रिकॉर्ड्स में गिना जाएगा. इससे बेहतर ODI क्रिकेट में 10 पारियों में सिर्फ 6 दौर रहे हैं. मजे की बात ये है कि उन 6 में से भी 2 रिकॉर्ड खुद कोहली के ही हैं (2012 और 2018). 

लेकिन एक सवाल जो इन दिनों कोहली फैंस के मन में है. क्या कोहली का ये नया अवतार उनके पुराने प्राइम टाइम से भी भयंकर है? उनके अजीज दोस्त एबी डिविलियर्स (ABD) का तो यही मानना है.

Advertisement
डिविलियर्स का यही मानना है

'स्पोर्ट्स टुडे' से बातचीत में डिविलियर्स ने कहा कि कोहली का ये नया अवतार उनका एक 'बेटर वर्जन' है. क्योंकि वो अब एकदम चिल और फ्री नजर आ रहे हैं. एबीडी ने बताया कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान ही उन्हें कोहली के इस रूप का टीजर दिख गया था. लेकिन बीच में कोहली थोड़ा अटक गए थे. लेकिन, अब सब मोह-माया छोड़कर एकदम फ्री हो गए हैं. डिविलियर्स ने कहा,

मेरा मानना है कि ये उनका बेटर वर्जन है. वो बहुत शांत दिखते हैं. मैदान पर, आप साफ देख सकते हैं कि वो एकदम फ्री होकर खेल रहे हैं.

2016 से 2018 का वक्त कोहली के करियर का प्राइम टाइम माना जाता है. तब 66 मैचों में लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 3401 रन कूटे थे. इस दौरान उनके बल्ले से 43 छक्के निकले थे. अब इसकी तुलना इस साल से करिए, आपको फर्क साफ दिख जाएगा. स्ट्राइक-रेट है 117.94. करियर में अब तक का सबसे तगड़ा और छक्के मार चुके हैं 17. 

ये भी पढ़ें: भुवी की हुई वापसी, अब शमी की बारी? बुमराह के कारण NZ सीरीज में मिल सकता है मौका 

हालांकि, एबी डिविलियर्स को लगता है कि फैंस तो अभी बस कोहली के इस खूंखार रूप का ट्रेलर ही देख रहे हैं. डिविलियर्स ने कहा,

मुझे विराट का ये अंदाज बहुत पसंद है. मैंने हमेशा इंटरव्यू में कहा है कि उनका एक ऐसा पहलू भी है जो लोग नहीं जानते. मुझे लगता है कि अब हम वही पहलू देख रहे हैं. उन्हें पता है कि वो मैदान पर जाकर अपना जलवा दिखा सकते हैं. कितने समय के लिए ये मुझे नहीं पता. लेकिन मुझे उनका ये रूप देखना बहुत पसंद है. आज के यंग्सटर्स के लिए उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना किसी मास्टरक्लास से कम नहीं है.

डिविलियर्स का वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा दावा

डिविलियर्स को लगता है कि कोहली अब गेम को लेकर फालतू ओवरथिंकिंग नहीं करते. बस अपनी गट फीलिंग यानी इंस्टिंक्ट पर भरोसा करते हैं. इसलिए अब उन्हें रोकना नामुमकिन हो गया है. डिविलियर्स ने आगे कहा,

मुझे लगता है कि क्योंकि वो इतने फ्री हैं, इसलिए वो मैदान पर बेहतर फैसले ले रहे हैं. बिना किसी स्ट्रेस के. खेल को लेकर ज्यादा माथापच्ची नहीं कर रहे. ऐसा लगता है कि वो अपनी गट फीलिंग पर चल रहे हैं. आमतौर पर ये सही ही साबित होती है. विराट जब अपनी गट फीलिंग से खेलते हैं, तो उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन होता है. सोचकर ही मजा आ रहा है कि 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए उनका ये रूप क्या गदर मचाने वाला है?

इस साल ODI में सबसे ज्यादा रन कूटने वाले टॉप-4 बल्लेबाजों में कोहली शामिल हैं. वो 9 मैचों में 552 रन ठोक चुके हैं. डिविलियर्स की बात में कितनी सच्चाई है, ये हमें पिछली सीरीज में भी नज़र आई. ये जलवा न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली सीरीज में भी दिखने की पूरी उम्मीद है.

 

वीडियो: ‘Virat Kohli को 5 करोड़ मिले?’ प्रेमानंद महाराज आश्रम विवाद पर आया कोहली का जवाब

Advertisement