The Lallantop

गुस्साए कोहली भड़भड़ाते घुस गए रेफरी के केबिन में

बोले साउथ अफ्रीका से पहले अंपायर्स हरा देंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन. कप्तान विराट कोहली ने 153 रन की पारी खेली. टीम का स्कोर 307 रन. जब साउथ अफ्रीका दूसरी पारी के लिए बैटिंग करने आई तो बीच में एक घंटे के लिए बारिश के चलते मैच रुक गया. फिर स्टार्ट हुआ. अभी इंडिया की तरफ से सिर्फ 5.1 ओवर ही डले थे कि फील्ड अंपायर्स ने मैच रोक दिया. कहा कि रोशनी खेलने लायक नहीं है. इस समय साउथ अफ्रीका 90/2 था. पारी के 29.1 ओवर ही हुए थे. साउथ अफ्रीका को 118 रन की लीड मिल चुकी थी.
वीडियो देखिए-
इससे गुस्साए विराट कोहली सीधे मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के केबिन में घुस गए. आगे-आगे विराट, पीछे से टीम मैनेजर सुनील सुब्रामणयम और कोच रवि शास्त्री. काफी देर तक कप्तान ने रेफरी से बात की और अपनी शिकायत दर्ज करायी है. कोहली ने गीली आउटफील्ड का मसला रेफरी के सामने रखा जिसके चलते अश्विन को गेंद ग्रिप करने में दिक्कत हो रही थी. कोहली फिर वापिस आए और फील्ड अंपायर्स से बात की.
1mdgezzRwm
अंपायर्स के फैसले से नाखुश हैं कोहली.

टीम मैनेजमैंट ने बताया है कि पहले तो अंपायर्स ने बारिश के बाद बिना ये देखे कि आउटफील्ड गीला है, मैच शुरू करवा दिया. फिर जब इंडियन गेंदबाजों को गेंदबाजी में गीली फील्ड के चलते दिक्कत होने लगी तो इस पर भी कोई एक्शन नहीं लिया. इससे साउथ अफ्रीकन बल्लेबाजों को रन जोड़ने में सहूलियत हुई. हालांकि इसके बाद रोशनी में थोड़ा सुधार था, इसके बावजूद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया. वहीं खेल खत्म होने के बाद बुमराह ने भी बताया कि आउटफील्ड गीला था जिससे गेंदबाजी में दिक्कत आ रही थी.


Also Read:

हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे

Advertisement

जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है

साउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था

Advertisement

Advertisement
Advertisement