The Lallantop

कोहली को IPL पार्टीज की लग गई थी लत, कोच ने फिर ये किया!

RCB फ्रेंचाइजी अपनी पार्टी सेलिब्रेशन के लिए फैमस रही है. क्योंकि, टीम के मालिक विजय माल्या भी पार्टी में शरीक होते थे. तब, विराट कोहली को IPL पार्टी ज्वाइन करने की आदत हो गई थी. इन पार्टीज का असर उनकी फिटनेस पर पड़ा.

Advertisement
post-main-image
विराट IPL 2026 में जबरदस्त फॉर्म में हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने IPL 2012 के बाद अपनी फिटनेस सुधारने के लिए जीवनशैली में बदलाव करते हुए नियमित डाइट और ट्रेनिंग पर ध्यान देना शुरू किया।
  • शुरुआती IPL सीजन में RCB के पार्टी कल्चर के कारण विराट कोहली का ध्यान क्रिकेट की फिटनेस से भटक गया था, जिसकी जानकारी उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने दी।
  • IPL 2026 में विराट कोहली ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 14 इनिंग्स में 557 रन बनाए, जिससे RCB अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही।

विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में शुमार हैं. उनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती है. दुनियाभर के क्रिकेटर उनसे इंस्पायर होते हैं. किंग कोहली आज भी ग्राउंड पर चुस्ती-फुर्ती के मामले में किसी से कम नहीं हैं. विराट की तारीफ टेनिस लीजेंड नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) भी कर चुके हैं.

Advertisement
शुरुआती करियर में भटक गए थे विराट

विराट कोहली हमेशा से इतने‍ फिट नहीं रहे हैं. उनके क्रिकेट करियर में एक ऐसा फेज भी आया था, जब फिटनेस पर उनका ध्यान नहीं था. हाल ही में इसका खुलासा उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने किया. उनके मुताबिक,  IPL पार्टीज के कारण विराट का ध्यान भटक गया था. विराट शुरुआत से ही RCB के लिए खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के शुरुआती सालों में IPL को बड़े पैमाने पर शानदार सेलिब्रेशन और सेलिब्रिटी की मौजूदगी से जोड़ा जाता था. इसकी वजह से ग्राउंड से बाहर ग्लैमर का माहौल बनता था. RCB फ्रेंचाइजी अपनी पार्टी सेलिब्रेशन के लिए फैमस रही है. क्योंकि, टीम के मालिक विजय माल्या भी पार्टी में शरीक होते थे. तब, विराट कोहली को IPL पार्टी में शामिल होने की आदत हो गई थी. इन पार्टीज का असर उनकी फिटनेस पर भी पड़ा. 

विराट ने 2012 में लिया बड़ा फैसला

विराट कोहली ने IPL 2012 के बाद, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने का फैसला किया. 14 साल पहले IPL खेलकर कर घर लौटे विराट अपनी फिजिकल कंडीशन से काफी नाखुश थे. तब उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल को पूरी तरह बदलने का डिसीजन लिया. उन्होंने फिटनेस के लिए अपनी डाइट और ट्रेनिंग पर लगातार फोकस किया. इससे उन्हें अपने को बेहतर बनाने में मदद मिली.

Advertisement
बचपन के कोच का खुलासा

हाल ही में विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) ने उनके करियर के शुरुआती दौर के उस टाइम को याद किया, जब उनकी परफॉर्मेंस पर थोड़ा असर पड़ने लगा था. राजकुमार शर्मा ने उस समय IPL पार्टी को ध्यान भटकाने वाली चीज बताया. उनके मुताबिक, IPL के शुरुआती सालों में RCB के माहौल में कोहली जैसे टीनएजर को ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहना मुश्किल हो गया था. राजकुमार शर्मा ने बताया कि कैसे RCB का पार्टी कल्चर यंग प्लेयर्स की लाइफ का रेगुलर हिस्सा बन गया था?

राजकुमार शर्मा ने एक्सप्रेस कैफे यूट्यूब चैनल (Express Cafe YouTube Channel) पर बात करते हुए कहा,

यह विराट के करियर का बहुत अहम फेज था. जब RCB ने उन्हें टीम में पिक किया. आप जानते हैं RCB का कल्चर क्या था- पार्टींज का कल्चर. मैं विराट को बिलकुल दोष नहीं देता. क्योंकि, 17 या 18 साल का बच्चा उस पार्टी कल्चर से बच नहीं सकता. RCB की मीटिंग्स और पार्टीज में सबके लिए जाना जरूरी था. तो एक 17 या 18 साल का बच्चा उस पार्टी कल्चर को कैसे रोक सकता था?

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने आगे कहा,

उस समय मैंने विराट के साथ बहुत मेहनत की. मैंने उन्हें फटकार भी लगाई. मैंने बहुत सी ऐसी चीजें कीं, जिन्हें यहां बता नहीं सकता. उन्हें कंट्रोल करने के लिए नहीं, बल्कि विराट को संभालने के लिए. मैं उन्हें बिलकुल दोष नहीं देता. जब आप इतने छोटे होते हो, और आपको हर दिन पार्टी में जाना पड़ता है, तो आप खुद को रोक नहीं पाते. लेकिन मेरा रोल बस इतना था कि मैंने विराट को संभाला. उसकी समझ में आ गया. उसे यह भी समझ आ गया कि क्या करना है? इसके बाद विराट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

IPL 2026 में  विराट ने मचाया धमाल

IPL 2026 में भी विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं. मौजूदा सीजन में वह 14 इनिंग्स में 557 रन बना चुके हैं. इस दौरान किंग कोहली ने एक सेंचुरी सहित 4 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. इस सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 105 रन नॉट आउट रहा.

यह विराट की बल्लेबाजी का कमाल है, जिसके चलते RCB, IPL 2026 में नंबर -1 पर फिनिश करने में सफल रही. वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. IPL 2026 में RCB ने 14 मैचों में से 9 जीते और 5 हारे. RCB बेहतर नेट रेट के साथ 18 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. टेबल टॉपर होने के नाते RCB को IPL 2026 के फाइनल में जाने के लिए दो चांस मिलेंगे. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement