The Lallantop

प्राइवेसी पर बुरा भड़के कोहली, IPL में रोबो-डॉग ‘चंपक’ से हुए परेशान

विराट का कहना है कि लोगों को खिलाड़ी की तैयारी और नेट्स सेशन पर जजमेंट नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक स्पोर्ट्स पर्सन को अपने गेम पर शांति से काम करने की आजादी मिलनी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
विराट ने आखिर में बताया कि ऑफ फील्ड भी उन्होंने कमर्शियल काम कम कर दिए हैं और इसके बिजनेस साइड पर अब उनका ज्यादा फोकस है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने IPL के दौरान खिलाड़ियों की प्राइवेसी की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जताई है और कहा कि प्रैक्टिस सेशनों में कई कैमरे होने से वह असहज महसूस करते हैं।
  • IPL में फैंस के साथ जुड़ाव और कमर्शियल वैल्यू बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया टीमों द्वारा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस को लगातार शूट किया जाता है, जिससे खिलाड़ियों की तैयारी पर प्रभावित होता है।
  • विराट ने सोशल मीडिया पर प्लेयर्स की प्राइवेसी के लिए बैलेंस बनाने की जरूरत बताई है और फ्रैंचाइज़ी से अपील की है कि शूटिंग पर कंट्रोल रखें ताकि खिलाड़ी अपनी तैयारी शांति से कर सकें।

इंडियन टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL के दौरान प्लेयर्स की प्राइवेसी को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस सेशन या नेट्स में इतने सारे कैमरे फॉलो करते हैं, जिससे प्लेयर्स काफी असहज करते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

RCB पॉडकास्ट में विराट ने इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा,

"आप प्रैक्टिस करने जा रहे हो और आपके पीछे 6 कैमरे लगे हुए हैं. ये बिल्कुल भी कंफर्ट देने वाली फीलिंग नहीं है."

Advertisement

विराट ने आगे कहा कि एक स्पोर्ट्स पर्सन को अपने गेम पर शांति से काम करने की आजादी मिलनी चाहिए. अगर हर चीज को फिल्म करने, दिखाने या जज करने का मौका बनाया जाए तो खिलाड़ी नैचुरल तरीके से नहीं खेल पाता. विराट ने आगे कहा,

“मैं नेट्स में वो चीजें ट्राई नहीं कर पाता जो सच में करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे पता है कि कल कोई क्लिप वायरल हो जाएगी और लोग मेरी प्रैक्टिस पर बहस करने लगेंगे. मुझे मैच में जज करो, पर प्रैक्टिस में नहीं."

विराट का कहना है कि लोगों को खिलाड़ी की तैयारी और नेट्स सेशन पर जजमेंट नहीं देना चाहिए. उन्होंने बताया,

Advertisement

"आप मुझे मैच के परफॉर्मेंस पर जज करो, न कि तैयारी पर. किसी को मेरी तैयारी पर जज करने का अधिकार नहीं है."

उन्होंने IPL फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीमों से अपील की कि उन्हें समझना चाहिए कि क्या फिल्म करना है और कब कैमरा ऑन करना है. विराट ने बताया,

"कितना शूट करना है, कब करना है, खिलाड़ी को हर समय फिल्म करना ठीक है या नहीं, इन बातों पर थोड़ा कंट्रोल होना चाहिए. वरना ये बहुत ज्यादा हो जाता है."

विराट ने माना कि सोशल मीडिया आजकल टीमों के लिए फैन इंगेजमेंट और कमर्शियल वैल्यू के लिए जरूरी है, लेकिन इसमें भी बैलेंस होना चाहिए. उन्होंने कहा कि IPL शुरू होने के काफी समय बाद ही ऑफिशियल फैन पेजेस और क्लब्स बड़े हुए हैं. शुरू से ही सब तैयार नहीं थे.

रोबो-डॉग चंपक वाली घटना

विराट ने एक मजेदार लेकिन परेशान करने वाली घटना का उदाहरण दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के एडवाइजर केन विलियमसन से वो गंभीर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक रोबो-डॉग 'चंपक' उनके पास आकर हाथ हिलाने लगा. उन्होंने कहा,

"मैं केन से कुछ गंभीर बात कर रहा था और वो रोबोट मुझे वेव कर रहा था. पहले तो मैंने इग्नोर किया, फिर जो कंट्रोल कर रहा था उसे कहा, इसे ले जाओ. मुझे शांति से बात करने दो. केन मेरा दोस्त है, हमारी बात को 'मोमेंट' बनाने की जरूरत नहीं है."

कम क्रिकेट, ज्यादा लाइफ पर फोकस

विराट कोहली अब सिर्फ IPL और भारत के लिए ODI फॉर्मेट में खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये उनका प्लान था. वो कहते हैं,

"मैं तब तक खेलना चाहता हूं जब तक अपना सब कुछ दे सकूं, फिर आसानी से जीवन जियूं. सिर्फ क्रिकेट-क्रिकेट नहीं."

विराट ने आखिर में बताया कि ऑफ फील्ड भी उन्होंने कमर्शियल काम कम कर दिए हैं और इसके बिजनेस साइड पर अब उनका ज्यादा फोकस है.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement