The Lallantop

गेंदबाजों की ऐसी कुटाई देख श्रेयस अय्यर नाराज, पर संजू सैमसन का भरोसा नहीं हिला

भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में बहुत संघर्ष करते हुए नजर आए. टीम के दो गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा रन लुटाए. वेस्टइंडीज ने भारत की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाया और 247 रन बना डाले. अब इस मैच को लेकर श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन का बयान सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर अपनी टीम की गेंदबाजी से निराश हैं. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में हार मिली, जिसमें भारतीय गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज ने 247 रन बनाए।
  • भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार की वजह के रूप में गेंदबाजों की योजना और उनकी लाइन-लेंथ कमजोर होने को बताया, जिसके कारण वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया।
  • सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने युवा गेंदबाजों को समर्थन देते हुए कहा कि उन्हें लगातार मौके मिलने चाहिए ताकि टीम अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में हार मिली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए. भारतीय पेसर्स ने खूब रन लुटाए. मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने भी इसे लेकर बात की. उन्होंने गेंदबाजी को हार का कारण बताया. हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की राय अलग है. इस हार के बावजूद उन्होंने टीम के गेंदबाजों का बचाव किया है.

Advertisement
श्रेयस अय्यर ने कहा क्या?

भारतीय गेंदबाज मैच में काफी संघर्ष करते नज़र आए. तेज गेंदबाज मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने 52-52 रन दिए. अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया. जबकि मयंक यादव को एक भी विकेट नहीं मिला. अक्षर पटेल ने 45 रन देकर एक विकेट लिया. वहीं प्रिंस यादव ने 36 रन देकर एक विकेट झटका.

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद गेंदबाजी को ही हार की वजह बताया. उन्होंने कहा कि गेंदबाज अपनी योजनाओं को अमल में नहीं ला सके. भारतीय गेंदबाजों की लाइन और लेंथ सही नहीं रही. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इसी का फायदा उठाया और बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. अय्यर ने कहा कि इतना बड़ा स्कोर चेज करना आसान नहीं होता. भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसे वे जारी नहीं रख सके.

Advertisement
संजू सैमसन को गेंदबाजों पर यकीन क्यों?

वहीं संजू सैमसन ने टीम के गेंदबाजों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि युवा गेंदबाजों को लगातार मौके मिलने चाहिए, तभी वे बेहतर होंगे. सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

‘हमारे पास कुछ अच्छे युवा तेज गेंदबाज हैं. अर्शदीप सिंह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले कुछ मैचों में प्रिंस यादव की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही है. हमारे पास वास्तव में कुछ प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं. हम उन्हें जितने अधिक मैच खेलने का मौका देंगे, वे उतने ही बेहतर होते जाएंगे.’

यह भी पढ़ें- 'मिस्टर 102' शाई होप ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के धागे खोल दिए, कई रिकॉर्ड भी बनाए 

Advertisement

संजू सैमसन को यकीन है कि भारत सीरीज में वापसी करेगा. फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है. सीरीज का फैसला अब बेंगलुरु में होने वाले आखिरी टी20 मैच से होगा. सैमसन ने कहा कि टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है. उन्होंने वेस्टइंडीज की भी तारीफ की. सैमसन ने कहा कि भारत में आकर दबदबा बनाना आसान नहीं है. वेस्टइंडीज ने यह करके दिखाया है. 

वीडियो: श्रेयस ने भारतीय गेंदबाजों पर क्या कह दिया?

Advertisement