The Lallantop

विनेश फोगाट एशियन गेम्स से बाहर, भावुक होकर क्या वजह बताई?

विनेश ने आगे बताया कि अपनी चोट के बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है. जिससे कि वो रिजर्व खिलाड़ी को एशियन गेम्स में भेज सकें.

Advertisement
post-main-image
विनेश ने बताया कि उन्होंने अपनी चोट के बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी है. (फोटो: ट्विटर)

महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. ये जानकारी विनेश ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है. विनेश ने बताया है कि उनके बाएं घुटने में चोट लगी है. विनेश ने कहा कि वो एक दुख भरी खबर शेयर करने जा रही हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“दो दिन पहले, यानी 13 अगस्त के दिन ट्रेनिंग के दौरान मेरा बायां घुटना चोटिल हो गया. स्कैन और बाकी जांचों के बाद डॉक्टर ने बताया कि मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी. 17 अगस्त को मुंबई में मेरी सर्जरी होगी. मेरा सपना था कि मैं एशियन गेम्स में फिर से गोल्ड मेडल जीतूं. जो कि मैंने साल 2018 में जीता था. लेकिन चोट के कारण मैं गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी.”

विनेश ने आगे बताया कि अपनी चोट के बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है. जिससे कि वो रिजर्व खिलाड़ी को एशियन गेम्स में भेज सकें. फोगाट ने आगे लिखा कि वो अपने फैन्स से गुजारिश करती हैं कि वो उन्हें सपोर्ट करते रहें. वो साल 2024 में पेरिस ओलंपिक में वापसी करेंगी.

Advertisement
वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के ट्रायल होने थे

इससे पहले, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने 14 अगस्त को वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के ट्रायल की घोषणा की थी. ट्रायल 25 और 26 अगस्त को होने वाले हैं. एसोसिएशन ने ट्रायल्स के लिए किसी भी खिलाड़ी को छूट न देने का फैसला किया है. ट्रायल में हिस्सा लेने को लेकर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कोई जानकारी नहीं दी थी.

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 16 सितंबर से शुरू होने जा रही है. ये चैंपियनशिप 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए पहले क्वालीफाइंग राउंड की तरह होगा.

फोगाट न केवल एशियाई खेलों में मौजूदा चैंपियन हैं, बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं. इसके अलावा वो वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं.

Advertisement

वीडियो: हार्दिक पांड्या ने वेस्ट इंडीज से हार क्या बातें बोलीं?

Advertisement