The Lallantop

नेमार 981 दिनों बाद फुटबॉल ग्राउंड पर आए, जाते-जाते इमोशनल क्यों हुए?

Neymar Junior को साल 2023 में उरुग्वे के खिलाफ मैच में नेमार को बाएं घुटने की ACL में गंभीर चोट लगी थी.

Advertisement
post-main-image
स्कॉटलैंड के खिलाफ ब्राजील ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की. (फोटो- FIFA)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेमार जूनियर ने ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए FIFA विश्व कप 2026 के तीसरे मैच में 981 दिन बाद मैदान पर वापसी की।
  • साल 2023 में नेमार को बाएं घुटने की ACL चोट लगी थी जिसका ऑपरेशन और लंबा पुनर्वास हुआ, जिससे वे तीन साल टीम से दूर रहे।
  • नेमार के मैदान पर लौटने से ब्राजील टीम का मनोबल बढ़ा और टीम ग्रुप C में शीर्ष स्थान पर पहुंची, अब वे नॉकआउट राउंड की तैयारी करेंगे।

नेमार जूनियर. ब्राजील के स्टार फुटबॉलर. FIFA World Cup 2026 से पहले तक उनके इस टूर्नामेंट में खेलने पर सवालिया निशान थे. फिर उनका नाम स्क्वॉड में आया. लेकिन वर्ल्ड कप के पहले दो मैच मिस कर दिए. आखिरकार नेमार (Neymar Junior) तीसरे मैच के लिए मैदान पर उतरे. वो भी 981 दिन बाद. ब्राजील की पीली जर्सी में वो स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलने आए. 15 मिनट रहे. ये पल इतना खास था कि मैदान पर नेमार रो पड़े.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साल 2023 में उरुग्वे के खिलाफ मैच में नेमार को बाएं घुटने की ACL में गंभीर चोट लगी थी. ऑपरेशन हुआ. इसके बाद लंबा रिहैबिलिटेशन चला. लगभग तीन साल तक वो ब्राजील की टीम से दूर रहे. इस दौरान फैन्स सोचते थे कि क्या नेमार फिर कभी टॉप लेवल पर खेल पाएंगे? लेकिन नेमार ने हार नहीं मानी. कड़ी मेहनत, फिजियोथेरेपी और परिवार के सपोर्ट से वो वापस खेलने आ गए.

25 जून 2026, हार्ड रॉक स्टेडियम

वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील वर्सेज स्कॉटलैंड का मैच चल रहा था. कोच कार्लो एंचेलोटी ने नेमार को शुरुआत में बेंच पर ही रखा. मैच का दूसरा हाफ शुरू हो चुका था. ब्राजील पहले ही 3-0 से आगे चल रहा था. 76वें मिनट के आसपास कोच ने नेमार को मैदान पर भेजा. जैसे ही वो मैदान पर आए, फैन्स की गूंज से स्टेडियम भर गया. 15 मिनट वो मैदान पर रहे. नेमार का दिल इस वक्त बहुत तेज धड़क रहा था. मैच के बाद टीवी ग्लोबो को दिए इंटरव्यू में नेमार ने कहा,

Advertisement

“मेरा दिल बहुत तेज धड़क रहा था. बहुत नर्वस था... लेकिन खुश भी! गर्व महसूस हो रहा था. सब कुछ अच्छा रहा.”

जब मैच खत्म हुआ तो नेमार मैदान पर रोते नजर आए. बाद में उन्होंने बताया कि ये खुशी के आंसू थे. तीन साल की मेहनत, दर्द, अकेलापन और उम्मीद सब एक साथ याद आ गया. उन्होंने कहा,

“मैं तीन साल बाद फिर से नेशनल टीम की जर्सी पहनकर बहुत खुश हूं. भगवान का शुक्र है, मैं फिजिकली फिट हूं. ये दिन बहुत मुश्किल थे, लेकिन मैं बेकार नहीं बैठा था. पिछले 25 दिनों से मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रहा था.”

Advertisement

नेमार ने परिवार का भी खास तौर पर शुक्रिया अदा किया. उनके परिवार वाले मयामी में स्टैंड में मौजूद थे. नेमार बोले,

“वो जानते हैं कि मैंने क्या-क्या मुश्किलें झेली हैं. आज यहां खेलने का हमारा लक्ष्य था. उन्हें वहां खुश और उत्साहित देखकर बहुत अच्छा लग रहा था.”

ब्राजील अगले राउंड में

स्कॉटलैंड के खिलाफ ब्राजील ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की. इस जीत से ब्राजील ग्रुप C में टॉप पर रहा और राउंड ऑफ 32 में पहुंच गया है. नेमार के आने से टीम का मॉरल और भी बढ़ गया. अब वो नॉकआउट मैचों की तैयारी करेंगे. टीम का अगला मैच ग्रुप F के रनर-अप से होगा. जिसमें नीदरलैंड, जापान और स्वीडन जैसी टीमें हैं.

नेमार ब्राजील के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने क्लब फुटबॉल में बार्सिलोना और PSG के लिए खेला है. वो अब सैंटोस में खेलते हैं. इंटरनेशनल लेवल पर वो ब्राजील के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर हैं. लेकिन चोटों ने उन्हें कई बार परेशान किया. 2014 और 2018 वर्ल्ड कप में भी वो चर्चा में रहे. अब 34 साल की उम्र में 2026 विश्व कप उनके करियर का बड़ा मौका है.

वीडियो: अर्जेंटीना को चीयर करने पहुंचे हजारों फैंस को नहीं मिलेगी एंट्री, मगर क्यों?

Advertisement