The Lallantop

वैभव डेब्यू भले कर लें, टीम के साथ चेंजिंग रूम नहीं शेयर कर पाएंगे, वजह इंग्लैंड है

Vaibhav Sooryavanshi को मैच से पहले और बाद में अपना अलग कमरा मिलेगा. मैच के दौरान वो भारतीय ड्रेसिंग रूम में जा सकेंगे और टीम मीटिंग में भी शामिल हो सकेंगे. सिर्फ कपड़े बदलने के समय उनके लिए अलग व्यवस्था रहेगी.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड में युवा खिलाड़ियों के लिए ये सामान्य नियम है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे, और सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनने की संभावना रखते हैं।
  • इंग्लैंड में ICC और ECB के सेफगार्डिंग नियमों के तहत 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम साझा करने की अनुमति नहीं है।
  • वैभव सूर्यवंशी का अलग चेंजिंग रूम मिलेगा और उनके माता-पिता भी टूर के दौरान उनके साथ रहेंगे, जबकि वे मैच के दौरान टीम मीटिंग और ड्रेसिंग रूम में शामिल होंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इंग्लैंड के पहले इंटरनेशनल टूर पर गए हैं. BCCI ने उनकी फैमिली को भी साथ भेजा है. लेकिन इंग्लैंड पहुंचे वैभव को अब सुरक्षा नियमों के कारण टीम के बाकी प्लेयर्स के साथ चेंजिंग रूम शेयर नहीं करने दिया जाएगा. उन्हें अपना अलग चेंजिंग रूम मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार, 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ T20 मैच में खेल सकते हैं. ये उनका डेब्यू मैच होगा. अगर वो खेलते हैं तो वो भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे. अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था. वैभव 15 साल के हैं, और 1996 के बाद किसी फुल मेंबर देश के लिए सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे.

क्यों लगा ये नियम?

इंग्लैंड में T20 सीरीज International Cricket Council (ICC) का इवेंट है. इसलिए ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सेफगार्डिंग नियम लागू होंगे. इन नियमों के तहत 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम इस्तेमाल नहीं कर सकते.

Advertisement

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव को मैच से पहले और बाद में अपना अलग कमरा मिलेगा. मैच के दौरान वो भारतीय ड्रेसिंग रूम में जा सकेंगे और टीम मीटिंग में भी शामिल हो सकेंगे. सिर्फ कपड़े बदलने के समय उनके लिए अलग व्यवस्था रहेगी.

वैभव के माता-पिता भी पूरे टूर पर उनके साथ रहेंगे. वो उसी होटल में ठहरेंगे, जो आमतौर पर नहीं होता. लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए ये इजाजत दी गई है. ये सब उनकी देखभाल के लिए किया गया है.

इंग्लैंड में ये आम बात है

इंग्लैंड में युवा खिलाड़ियों के लिए ये सामान्य नियम है. मसलन, आर्सेनल के मैक्स डॉमन को भी पिछले सीजन 16 साल का होने तक अलग चेंजिंग रूम इस्तेमाल करना पड़ा था. लेकिन भारत में ऐसा नियम नहीं है, इसलिए वैभव के लिए नया अनुभव होगा.

Advertisement

IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हुए वो पूरे सीजन टीम के साथ ही चेंजिंग रूम शेयर करते थे. क्योंकि भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा कोई भी नियम नहीं है.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दो सीजन में IPL में धमाल मचा रखा है. मात्र 14 साल की उम्र में डेब्यू किया. और 38 गेंदों पर शतक जड़कर सबसे युवा T20 सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया. इस साल IPL में उन्होंने 776 रन बनाए और 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

इंग्लैंड जाने से पहले उन्होंने इंडिया A टीम के लिए खेलते हुए कमाल किया. श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन बनाए. लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी भी बनाई. 11 गेंद में रिकॉर्ड पचासा भी लगाया.

टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो T20 मैच खेलेगी. फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी. डरहम में 2 जुलाई को इस सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement