हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का साथ छोड़ सकते हैं. अगले सीजन में यह खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की जर्सी में नजर आ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. वहीं, दूसरी ओर केकेआर हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहता है. दोनों फ्रैंचाइजी के बीच इस डील को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
हार्दिक बनेंगे KKRके कप्तान? ट्रेड के लिए मुंबई ने रख दी बड़ी शर्त
आईपीएल 2026 सीजन खत्म होते ही हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर खबरें आने लगी थीं. लेकिन रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग के चलते तब डील फाइनल नहीं हो सकी थी.


हार्दिक पंड्या साल 2022 में ट्रेड के जरिए ही गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस पहुंचे थे. रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी दी गई. हालांकि, हार्दिक को यहां कप्तानी रास नहीं आई. उनकी कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इस सीजन के बीच यह खबरें भी आने लगीं कि हार्दिक अब खुद को मुंबई से दूर करना चाहते हैं. केकेआर इसी का फायदा उठाना चाहता है.
केकेआर की कप्तानी फिलहाल अजिंक्य रहाणे के हाथों में है. उनकी कप्तानी में टीम कुछ बहुत अच्छा नहीं कर पाई है. टीम रिंकू सिंह को वाइस कैप्टन के तौर पर ग्रूम कर रहे हैं. लेकिन केकेआर को हार्दिक पंड्या में अपना अगला कप्तान नजर आ रहा है.
आईपीएल 2026 सीजन खत्म होते ही इस ट्रेड को लेकर खबरें आने लगी थीं. लेकिन रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग के चलते तब डील फाइनल नहीं हो सकी थी. अब जब दोबारा बात शुरू हुई है तो कुछ नई शर्तें भी रखी गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई हार्दिक के लिए कैश डील करेगी. वह बदले में कोई खिलाड़ी नहीं चाहती है. ऐसे में यदि हार्दिक केकेआर में शामिल होते हैं, तो अगले सीजन वह टीम की कप्तानी करते नज़र आ सकते हैं.
कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि हार्दिक राजस्थान रॉयल्स जा सकते हैं. लेकिन, अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. राजस्थान में हार्दिक के कप्तान बनने की संभावना भी कम है. टीम ने इसी साल रियान पराग को अपना कप्तान बनाया है. बिना कप्तानी के हार्दिक की इस डील में ज्यादा दिलचस्पी नहीं होगी.
यह भी पढें- रोहित शर्मा, विजय अमृतराज और सविता पूनिया को मिले पद्म पुरस्कार
आईपीएल के नियम के मुताबिक, खिलाड़ी खुद ही किसी फ्रैंचाइजी के साथ डील नहीं कर सकते. डील दो फ्रैंचाइजी के बीच ही होगी. हालांकि, इसमें खिलाड़ी की मंजूरी अनिवार्य़ है. अगर कोई खिलाड़ी ट्रेड के लिए मना करता है तो फ्रैंचाइजी उसे ट्रेड नहीं कर सकती. हालांकि, वह उसे रिलीज कर सकती है.
वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

















