The Lallantop

झूलन गोस्वामी के नीली जर्सी में आखिरी मैच की तारीख़ पता चल गई!

झूलन ने महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की है.

Advertisement
post-main-image
झूलन गोस्वामी (फोटो: ट्विटर)

भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) अपने करियर का फेयरवेल मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेलेंगी. इस मैच के साथ ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगी. ये भारतीय महिला टीम के इंग्लैंड दौरे का तीसरा और अंतिम ODI मैच होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में 10, 13 और 15 सितंबर को तीन T20 मैच खेलेगी. उसके बाद 18, 21 और 24 सितंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच तीन ODI मैच की सीरीज़ खेली जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI झूलन गोस्वामी को प्रॉपर फेयरवेल देना चाहता है, क्योंकि वो लंबे समय से मैदान से बाहर चल रही हैं. झूलन आखिरी बार नेशनल जर्सी में मार्च में आयोजित महिला वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड में मैदान पर उतरी थीं. ICC महिला वर्ल्ड कप 2022 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप मैच के दौरान एक साइड स्ट्रेन के बाद से झूलन को नहीं देखा गया. 

#Jhulan Goswami last match

जुलाई में श्रीलंका में पिछली सीरीज से बाहर होने के बाद, 39 वर्षीय झूलन को शुक्रवार को तीन मैच की ODI सीरीज के लिए भारत की महिला टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement

महान भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के करियर की बात करें तो उन्होंने 12 टेस्ट, 68 T20I और 201 ODI में देश का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने टेस्ट में 44, वनडे में 252 और T20I  में 56 विकेट लिए हैं. ICC महिला वर्ल्ड कप 2022 के दौरान, गोस्वामी ने महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की, जब उन्होंने अपना 39वां विकेट लिया. 

झूलन ने 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से उन्होंने पांच वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 ICC महिला वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम में भी वो शामिल नहीं थीं. BCCI सूत्रों के अनुसार अनुभवी महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलने के लिए तैयार हैं. 24 सितंबर को खेला जाने वाला ये ODI मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा.

Advertisement

2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया का एलान शुक्रवार को किया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 10 सितंबर से होगी. वहीं दौरे का अंतिम मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा. T20 और ODI सीरीज दोनों में हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी. वहीं स्टार ओपनर स्मृति मांधना दोनों फॉर्मेट की सीरीज में उप कप्तान होंगी.

Asia Cup 2022 में Virat Kohli form में वापस कैसे आएंगे?

Advertisement