The Lallantop

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला, अंडे और पत्थर मारे, 'चोर-चोर' के नारे लगाए

Abhishek Banerjee Attacked: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है. कहा है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में स्थानीय भीड़ ने हमला किया, जिसमें उन्हें अंडे और पत्थर मारे गए और उन्हें हेलमेट पहनाकर पुलिस की मदद से बचाया गया।
  • अभिषेक बनर्जी पर हमला उस समय हुआ जब वे चुनाव के बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे और आरोप लगाया गया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया।
  • अभिषेक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए उन्होंने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, और इस मामले को लेकर उन्होंने कोर्ट और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की योजना बनाई है।

बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुुर में हमला हुआ है. चुनाव के बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए अभिषेक पर कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने हमला किया. उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए. हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को उन्हें हेल्मेट पहनाकर सुरक्षा घेरे में रेस्क्यू करना पड़ा. बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है. ये लोग उनकी जान लेना चाहते हैं. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर अंडे और पत्थर भी फेंके गए. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें कुछ लोग अभिषेक को एक बाइक पर बैठाकर भीड़ के घेरे से निकालने की कोशिश कर रहे हैं. भीड़ का दबाव ज्यादा होने पर अभिषेक को एक हेल्मेट पहनाया गया. भीड़ ने उन्हें बाइक से उतार दिया, जिसके बाद वह कुछ दूर तक पैदल गए. इस दौरान भी उनके साथ खींचतान लगातार बनी रही. 

हमले के बाद अभिषेक ने कहा कि ये सब बीजेपी का किया-धरा है. अपनी शर्ट की ओर दिखाते हुए उन्होंने कहा, 

Advertisement

देखिए उन्होंने क्या किया है? लोकतंत्र का उनका यह कैसा उदाहरण है. अभी (चुनाव जीते) एक महीना भी नहीं बीता है और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है.

पुलिस पर आरोप लगाते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को ईमेल किया था. सोनारपुर में अपने दौरे के बारे में बताया था. पुलिस को फोन करके भी जानकारी देने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठाया गया. उन्होंने आगे कहा कि वो यहां से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक पुलिस और सुरक्षाबल यहां लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं कर देते. बनर्जी ने बीजेपी के लोगों पर आरोप लगाया कि ये लोग घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें (अभिषेक बनर्जी को) मार डालना चाहते हैं. 

उन्होंने कहा कि ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. हम इस बारे में हाईकोर्ट को जरूर बताएंगे. गवर्नर को भी इस बारे में बताएंगे. अभिषेक ने कहा, 

Advertisement

मेरा सिर किसी तरह बच गया. खुशकिस्मती से मैंने हेलमेट पहना हुआ था. इन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए हैं. मेरा चश्मा तोड़ दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि उनका शव यहीं से बरामद हो, लेकिन वो ये इलाका छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो पुलिस से संपर्क करें. 

अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को लेकर कोर्ट जाने की बात भी कही.

वीडियो: खर्चा पानी: मोदी सरकार ने निवेशकों के लिए क्या बड़ा फैसला लिया?

Advertisement