वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) सिर्फ लंबे-लंबे छ्क्के ही नहीं मारते. वह शानदार बॉलर भी हैं. दलीप ट्रॉफी में उनकी पैनी गेंदबाजी की झलक देखने को मिली.वैभव इन दिनों दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच बेंगलुरु में खेला गया. इस मैच में वैभव ने बॉलिंग में हाथ दिखाए. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए.
दलीप ट्रॉफी में दिखा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, इस बार बैटिंग नहीं बॉलिंग में किया कमाल
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने एक ही ओवर मे दो विकेट हासिल किए. दलीप ट्रॉफी का यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमों के बीच खेला गया.

ईस्ट जोन के कैप्टन ईशान किशन ने वैभव को नॉर्थ ईस्ट जोन के दूसरी पारी के 26वें ओवर में गेंद थमाई. यह वैभव का पहला ओवर था. सूर्यवंशी ने इस ओवर में टाइट बॉलिंग करते हुए सिर्फ 2 रन दिए. इसके बाद, वह 28वें ओवर में फिर बॉलिंग करने आए. पहली गेंद पर बल्लेबाज किशन लिंगदोह रन नहीं बना पाए. दूसरी बॉल पर किशन ने ऑफ साइड में बड़ा शॉट मारने की कोशिश की. लेकिन, टाइमिंग मिस होने से गेंद हवा में खड़ी हो गई. डीपी दास ने दौड़ लगाते हुए आसान कैच लपक लिया.
किशन लिंगदोह के आउट होने के बाद, नॉर्थ ईस्ट जोन के बैटर इमलीवाती लेमटूर बैटिंग करने आए. उन्होंने वैभव की अगली गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद सूर्यवंशी ने वापसी की. ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया. फिर, पांचवीं गेंद पर वैभव ने लेमटूर को भी फंसा लिया. लेमटूर ने वैभव की इस बॉल को फ्रंट फुट आकर डिफेंस करने की कोशिश की. लेकिन, वह लाइन मिस कर गए. गेंद ने बल्ले का एज लिया. विकेटकीपर ईशान किशन ने आसान कैच लपक लिया. इस तरह लेफ्ट हैंड स्पिनर वैभव ने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए.
वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बैटिंग में फ्लॉप रहे थे. पारी का आगाज करने आए वैभव सिर्फ 8 रन बना पाए. यह दलीप ट्रॉफी में उनका डेब्यू मैच था. उन्हें दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का वाइस कैप्टन भी बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल ने शतक मारने के बाद जो बताया, सुनकर पंत खुश हो जाएंगे
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलना पड़ा. ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए थे. ईस्ट जोन के टॉप स्कोरर शहबाज अहमद रहे. उन्होंने 167 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सुदीप कुमार ग्राहमी ने भी शतक शतक जड़ा. वह 146 रन बनाकर आउट हुए.
नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 111 रन बना पाई. पहली इनिंग्स में टीम के लिए अर्पित भाटेवार ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. ईस्ट जोन के बॉलर अभिजीत सरकार और शाहबाज अहमद ने कातिलाना बॉलिंग की. अभिजीत ने 5 और शहबाज ने 3 विकेट आउट किए. ईस्ट जोन को 356 रनों की बढ़त मिली.
नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलना पड़ा. दूसरी इनिंग्स में भी टीम कुछ खास नहीं कर पाई. नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम दूसरी पारी में 146 रनों पर सिमट गई. ईस्ट जोन के बॉलर अनुकूल रॉय ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए.
पारी और 210 रनों से हारा नॉर्थ ईस्ट जोनदलीप ट्रॉफी के इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम टिक नहीं. ईशान किशन की टीम ने उसे हर डिपार्टर्मेंट में पीछे छोड़ दिया. ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रनों के बड़े अंतर से हराया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले











