टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर ने फिर से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक चिट्ठी लिखी है. इस बार कुल 21 इंटरनेशनल कप्तानों ने पाकिस्तानी पीएम से अपील की है. वजह एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं. सभी पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने इमरान खान को प्रॉपर मेडिकल केयर देने की मांग की है. साथ ही उनके साथ मानवीय व्यवहार करने का भी आग्रह किया है.
कपिल-गिलक्रिस्ट समेत 21 पूर्व कप्तानों ने फिर लिखी पाकिस्तानी PM को चिट्ठी, वजह इमरान खान हैं
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Kapil Dev और Sunil Gavaskar समेत 21 पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने पाकिस्तानी PM Shehbaz Sharif को एक चिट्ठी लिखी है. पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री Imran Khan इसकी वजह हैं.

23 अगस्त को जारी इस अपील में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की भी बात कही गई है. साथ ही पूर्व कप्तानों ने इमरान खान की हेल्थ को लेकर भी चिंता जाहिर की है. 73 साल के इमरान पिछले 3 सालों से हिरासत में हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने उन्हें लेकर पाकिस्तानी पीएम को चिट्ठी लिखी है. 6 महीने पहले 14 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लेटर लिखा था. अब इस ग्रुप में 7 और पूर्व कप्तान शामिल हो गए हैं.
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने खान को मेडिकल बोर्ड से जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाने को कहा था. बोर्ड में उनके पर्सनल डॉक्टर और बहन डॉ. उजमा खान को शामिल किया जाना था. साथ ही हर हफ्ते फैमिली से मुलाकात की भी कोर्ट ने परमिशन दी थी. लेकिन, लेटर में परिवार के हवाले से दावा किया गया है कि ऐसा नहीं हुआ. साथ ही शरीफ को लेटर में ये भी कहा गया है कि इन कप्तानों की मंशा पॉलिटिकल दखलंदाजी की नहीं है. इमरान के साथ उनका साझा क्रिकेट इतिहास है. यही कारण है कि उन्होंने ये लेटर लिखा है.
ये भी पढ़ें : रिटायर्ड आउट हुए पंत के शॉट सेलेक्शन पर उठे सवाल, अब दूसरे दिन बैटिंग करने उतरेंगे?
लेटर में क्या-क्या लिखा गया है?इस लेटर में क्या-क्या लिखा गया है, उसे एक-एक कर पॉइंटर्स के फॉर्म में समझते हैंः
- 6 महीने पहले लिखे गए लेटर की याद दिलाई गई है. साथ ही ये बताया गया है कि मोटिव पॉलिटिकल बिल्कुल नहीं है. इसमें हाल में हुई घटनाओं का जिक्र है.
- पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए उसका पालन नहीं किए जाने का भी दावा किया गया है.
- परिवार के मुताबिक, इमरान को कुछ घंटे ही अस्पताल में रखा गया. बोर्ड की जगह पर सरकार के अपॉइंटेड डॉक्टर्स ने जांच की और फिट घोषित कर दिया.
- इससे पहले कि बोर्ड उनकी जांच करती, उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया. परिवार और लीगल टीम का मानना है कि कोर्ट ऑर्डर फॉलो नहीं किया गया.
- पूर्व कप्तानों ने अपील में 3 खास मांगें रखीं. कोर्ट के निर्देश पर बने मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाए. परिवार से बिना रुकावट मिलने दिया जाए और बोर्ड जो इलाज सुझाए वो बिना देरी कराई जाए.
- पूर्व कप्तानों ने कहा कि कोर्ट के आदेश वाली मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करने की मांग विवादित नहीं है. इसे हर स्पोर्टिंग नेशन वाजिब मानेगा.
- लेटर के अंत में उन्होंने अपील की कि ये मामला जल्द सुलझाया जाए और इमरान के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो.
इस लेटर पर साइन करने वालों में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, वेस्ट इंडीज़, श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के कई जाने-माने पूर्व कप्तान शामिल हैं. माइकल एथर्टन, माइकल ब्रेयरली, सर एलिस्टर कुक, डेविड गोवर, नासिर हुसैन और सर एंड्रयू स्ट्रॉस इंग्लैंड को रिप्रजेंट कर रहे हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से साइन करने वालों में एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, किम ह्यूजेस और स्टीव वॉ शामिल हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों में सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर क्लाइव लॉयड, श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन राइट ने भी इस अपील पर साइन किया है.
साइन करने वालों की पूरी लिस्ट - माइकल एथर्टन, एलेक्स ब्लैकवेल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सर एलिस्टर कुक, सुनील गावस्कर, ली जर्मन, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गोवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, सर क्लाइव लॉयड, कपिल देव, अर्जुन रणतुंगा, सर एंड्रयू स्ट्रॉस, दिलीप वेंगसरकर, स्टीव वॉ और जॉन राइट.
वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?










