भारत की महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. 23 अगस्त को टीम इंडिया (Team India) का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (Australia) से हुआ. एम्स्टलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा. भारतीय टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ वाला मुकाबला था. सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को मैच जीतना जरूरी था. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह अहम मुकाबला बिना गोल के बराबरी पर खत्म हुआ. इस ड्रॉ मैच के बाद भारत की महिला टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई.
हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारत की महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ रहा मुकाबला
भारत (India) की महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ मैच जीतना जरूरी था. लेकिन, यह मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा. इसके बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने इस ड्रॉ मैच के बाद सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 पॉइंट्स थे. जबकि, दोनों का गोल अंतर -2 था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने पूल में ज्यादा गोल किए हैं. इसलिए गोल अंतर के आधार पर उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिली. ऑस्ट्रेलिया ने पूल में 3 गोल किए. जबकि, भारतीय टीम दो गोल कर पाई थी.
पहले क्वार्टर में नहीं हुआ गोलमैच की बात करें, तो इस अहम मुकाबले में भारत की स्ट्रेटजी कमजोर दिखी. ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही अटैक किया. अपोनेंट टीम ने खेल के पहले मिनट में गोल कर दिया था. लेकिन, भारत ने इस गोल को चुनौती दी. अंपायर ने इस गोल को खतरनाक माना और रद्द कर दिया.
इस बीच भारत की बलजीत कौर को 7वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला. जिसकी वजह से वह दो मिनट ग्राउंड से बाहर रहीं. 11वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की टैटम स्टीवर्ट को भी ग्रीन कार्ड मिला. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. लेकिन, दोनों टीमें में गोल नहीं कर पाईं.
पहले हाफ में दिखा जबरदस्त रोमांचइसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच जमकर टक्कर हुई. भारत और ऑस्ट्रेलिया गोल करने का मौका बनाते रहे. लेकिन, सफलता नहीं मिली. 17वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन, कंगारू टीम गोल करने में नाकाम रही. गोलकीपर सविता पूनिया ने बेहतरीन सेव किया. 30वें मिनट में भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस टीम इंडिया गोल नहीं कर पाई. इस तरह पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ.
ब्रेक के बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने के लिए जूझती रहीं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त हमला बोला. कंगारू टीम ने गोल कर दिया. ऐसा लगा कि उसने बढ़त हासिल कर ली है. लेकिन, अंपायर ने इस गोल को फिर खतरनाक माना और रद्द घोषित कर दिया. मैच में यह दूसरी बार था, जब ऑस्ट्रेलिया का गोल रद्द किया गया. 40वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन, टीम भारत का मजबूत डिफेंस नहीं भेद पाई. तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ.
चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने गोल करने में पूरी ताकत झोंक दी. इस दौरान नवनीत कौर के पास गोल करने का मौका भी आया. लेकिन, उनके और साथी खिलाड़ी लालरेमम्सियामी के बीच तालमेल की कमी दिखी. ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन बचाव करते हुए खतरा टाल दिया. इस तरह चौथे क्वार्टर में भी गोल नहीं हुआ और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा.
तीसरे नंबर पर रही टीम इंडियाभारतीय महिला टीम पूल E में तीसरे नंबर पर रही. ऑस्ट्रेलिया ने सेकेंड पोजीशन हासिल की. जबकि, 9 पॉइंट्स के साथ नीदरलैंड्स की टीम पूल E में टॉप पर रही. पूल E से नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. अब 27 अगस्त को भारत की महिला टीम पांचवें स्थान के लिए प्लेऑफ खेलेगी. टीम इंडिया का मुकाबला पूल F में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









