भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की जोरदार एंट्री हुई है. वो अपने पहले इंटरनेशनल टूर के लिए इंग्लैंड भी पहुंच गए हैं. इसी बीच उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी (Ashirvad Sooryavanshi) ने लोकल मैच में सेंचुरी मार हेडलाइन बना दी हैं. पिछले कुछ हफ्तों में उनकी ये दूसरी सेंचुरी है.
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई का एक और कमाल, परिवार के खून में ही सेंचुरी है!
Ashirvad Sooryavanshi ने रौशन 11 के खिलाफ सिर्फ 119 गेंदों पर 168 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 6 छक्के लगाए. आशीर्वाद ने 141 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.


आशीर्वाद सूर्यवंशी ने रौशन 11 के खिलाफ सिर्फ 119 गेंदों पर 168 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 6 छक्के लगाए. आशीर्वाद ने 141 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.
वैभव फिलहाल आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ हैं. उन्होंने अपने भाई की इस शानदार पारी के स्कोर कार्ड का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.
बिहार के क्रिकेट सर्किट में अब आशीर्वाद को एक उभरते हुए युवा बैटर के रूप में देखा जा रहा है. कुछ हफ्ते पहले भी 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक जड़ा था. उस मैच में उन्होंने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए थे. पारी में 20 चौके और 1 छक्का शामिल था. स्ट्राइक रेट 118 से ज्यादा था.
सूर्यवंशी परिवार में तीन भाई हैं. सबसे बड़े उज्ज्वल, बीच में वैभव और सबसे छोटे आशीर्वाद. वैभव की तरह आशीर्वाद भी अटैकिंग बैटिंग करना पसंद करते हैं. वो पहले से ही स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग ले रहे हैं. वैभव ने पिछले दो साल में डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में कमाल करके सबका ध्यान खींचा है. अब आशीर्वाद भी उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं.
वैभव का कमालवैभव सूर्यवंशी ने पिछले दो सीजन में IPL में धमाल मचा रखा है. मात्र 14 साल की उम्र में डेब्यू किया. और 38 गेंदों पर शतक जड़कर सबसे युवा T20 सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया. इस साल IPL में उन्होंने 776 रन बनाए और 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
इंग्लैंड जाने से पहले उन्होंने इंडिया A टीम के लिए खेलते हुए कमाल किया. श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन बनाए. लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी भी बनाई. 11 गेंद में रिकॉर्ड पचासा भी लगाया.
टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो T20 मैच खेलेगी. फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी. डरहम में 2 जुलाई को इस सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.
वीडियो: दिल्ली के खिलाफ वैभव ने जड़ा 43वां छक्का, कौन-सा इतिहास रच देंगे?

















