भारत के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इंग्लैंड टूर पर डेब्यू का मौका. लेकिन सीरीज के आखिरी मैच से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई. कई एक्पर्ट्स का कहना था कि यह वैभव के आत्मविश्वास के लिए ठीक नहीं है. दो मैच के बाद ड्रॉप किए गए वैभव ने इस पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है.
इंग्लैंड में एक मैच से ड्रॉप हुए वैभव का पहला रिएक्शन, आगे का प्लान भी बताया
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 में Vaibhav Sooryavanshi को डेब्यू का मौका मिला. सीरीज में उन्होंने तीन मैच खेले, पर कुछ खास नहीं कर पाए. आखिरी मैच में उन्हें बेंच पर बिठाकर संजू सैमसन को टीम में लाया गया.


IPL और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर वैभव को टीम इंडिया में शामिल किया गया. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया. आयरलैंड में तो उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन इंग्लैंड में आखिरकार उनके सिर पर टीम इंडिया की कैप सज गई.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव को डेब्यू का मौका मिला. सीरीज में उन्होंने तीन मैच खेले, पर कुछ खास नहीं कर पाए. आखिरी मैच में उन्हें बेंच पर बिठाकर संजू सैमसन को टीम में लाया गया. इस पर वैभव ने माना है कि पिछले चार महीनों में उनके करियर में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए हैं. लेकिन उन्हें लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा हैं. सूर्यवंशी ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से कहा,
हां, पिछले चार महीनों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. यह क्रिकेट का हिस्सा है और ऐसा आगे भी होता रहेगा. लेकिन मुझे अपने प्रोसेस पर भरोसा रखना है. और टीम के लिए 100 परसेंट देना है.
यह भी पढ़ें- ग्लासगो पहुंचे बॉक्सर्स का सामान छूटा, ओपनिंग सेरेमनी से पहले ड्रामा
हरारे के मैदान पर फिर मचाएंगे धमालवैभव ने आगे कहा कि उन्हें जिस भी तरह की मदद या मार्गदर्शन चाहिए, वह उन्हें टीम का कोचिंग स्टाफ दे रहा है. उन्हें ट्रेनिंग के लिए पूरा समय मिल रहा है. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. सूर्यवंशी के लिए अच्छी बात यह है कि हरारे के मैदान पर खेलने का अनुभव उनको है, और वह इसका फायदा उठाएंगे.
आपको बता दें कि हरारे के मैदान पर इस साल हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. वैभव ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ महज 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. वह मैच विनर बने थे और टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. उन्होंने इस मैदान को लेकर कहा,
यह मैदान मेरे लिए बहुत यादगार है. केवल चार महीने पहले हमने यहां अंडर-19 विश्व कप का फाइनल जीता था. इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास मैदान है. भारत का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है और यह मेरे लिए बहुत खास पल है. जिस मैदान पर हमने चार महीने पहले इतिहास रचा था, उसी मैदान पर फिर से भारत के लिए खेलना एक अलग ही अहसास है. मैं इसका भरपूर आनंद ले रहा हूं.
सूर्यवंशी ने कहा कि अब तक उन्होंने जो प्रैक्टिस की, वह उसी पर भरोसा रखेंगे. अपने खेल के अनुसार खेलने की कोशिश करेंगे. इस मैदान पर वैभव ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. वो उसी लय को आगे भी जारी रखना चाहते हैं.
वीडियो: प्रोटेस्ट में महिला को थप्पड़ मारा, गीतांजलि अंगमो पर भी किया DCP ने हमला?











