The Lallantop

शाहरुख खान की 'किंग' का पोस्टर 'धुरंधर 2' की कॉपी निकला?

आरोप तो ये भी लग रहे कि मेकर्स ने चाइनीज़ फिल्म 'रेजिंग फायर' की नकल की है. मगर इसका पूरा सच क्या है?

Advertisement
post-main-image
'किंग' का टीज़र 02 नवंबर को रिलीज़ हो सकता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका मासी अवतार दिखाया गया है और यह पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • पोस्टर को लेकर विवाद इसलिए पैदा हुआ क्योंकि कई लोगों ने इसे रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' और चाइनीज फिल्म 'रेजिंग फायर' के पोस्टरों से मिलती-जुलती संरचना का आरोप लगाया।
  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी, और पोस्टर विवाद के बावजूद इसकी रिलीज़ पर कोई आधिकारिक बदलाव की सूचना नहीं दी गई है।

Shah Rukh Khan ने अपनी अपकमिंग मूवी King का नया पोस्टर रिलीज़ किया है. एक तरफ़ कुछ लोग इसमें उनके मासी अवतार को पसंद कर रहे. वहीं दूसरी तरफ़, इंटरनेट पर मेकर्स की भयंकर ट्रोलिंग हो रही है. लोगों का कहना है कि 'किंग' का ये पोस्टर Ranveer Singh की Dhurandhar 2 से कॉपी किया गया है. कुछ का दावा है कि ये चाइनीज़ मूवी Raging Fire की नकल है. इस बीच एक तबका ऐसा भी है, जो Siddharth Anand पर AI से पोस्टर बनाने का आरोप लगा रहा.

Advertisement

'धुरंधर 2' में एक सीन है, जब रणवीर सिंह का कैरेक्टर एक कारखाने में आग लगाकर बाहर निकलता है. आदित्य धर ने उस सीन को पोस्टर में इस्तेमाल किया था. 'किंग' में शाहरुख का कैरेक्टर भी एक आग लगे कार्गो प्लेन के बीच चल रहा है. ऐसे में लोगों ने दोनों फिल्मों में समानताएं ढूंढ निकालीं. एक यूजर ने लिखा,

"शाहरुख खान! आप एस्थेटिक, आग और फ्रेम कॉपी करने की कोशिश कर सकते हैं. लेकिन आप कभी भी धुरंधर नहीं बन सकते. शाहरुख खान की फिल्म किंग का पोस्टर सस्ते AI से बनाया गया घटिया कॉन्टेन्ट है."

Advertisement
king
यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा कि सिद्धार्थ आनंद ने पॉपुलर वीडियो गेम 'मेट्रो एक्सोडस' की नकल उतारी है. उसके मुताबिक,

"देखिए, सिद्धार्थ आनंद ने किंग का पोस्टर कैसे बनाया. सबसे पहले उन्होंने हॉलीवुड का एक पोस्टर उठाया. फिर उसमें थोड़ी आग लगाई और आखिर में उसके बीच शाहरुख खान को डाल दिया. मिड आनंद."

king
यूजर का कमेंट.

तीसरे यूजर ने कहा,

Advertisement

"धुरंधर ही किंग का ओरिजिनल इंस्पिरेशन है. आदित्य धर ने एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई, जिससे कई क्रिएटिव लोगों को प्रेरणा मिल रही है. सेम सेम बट डिफरेंट वाली वाइब. शाहरुख खान स्टारर किंग का पोस्टर भी इससे मिलता-जुलता है."

king
यूजर का कमेंट.

चौथे ने पोस्ट किया,

"किंग का पोस्टर काफी AI जनरेटेड लग रहा है. कोई शाहरुख खान के साथ भला ऐसा क्यों कर रहा?"

king
यूजर का कमेंट.

इस बीच एक और पोस्ट काफी वायरल हुआ. इसमें यूजर ने 'किंग' को चाइनीज़ फिल्म 'रेजिंग फायर' के पोस्टर की नकल बताते हुए लिखा,

"इस बार सीधे चाइना से पोस्टर उठा लिया मिड आनंद ने. अभी तो लॉर्ड सुहाना का पोस्टर आना बाकी है."

king
यूजर का कमेंट.

वैसे, यहां बाकी केस में लोगों की जो भी राय हो, लेकिन 'रेजिंग फायर' से नकल करने वाली बात सही नहीं. असल में इस चाइनीज़ फिल्म को दिखाने के लिए लोग जिस पोस्टर का इस्तेमाल कर रहे, वो फेक है. 

king
‘रेजिंग फायर’ का AI (बाएं) और असल पोस्टर (दाएं).

किसी ने उसे AI की मदद से तैयार किया है, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. जबकि 'रेजिंग फायर' के ओरिजिनल पोस्टर के बैकग्राउंड में आग जैसी नज़र आ रही पीली रोशनी और बरसात तो है, लेकिन 'किंग' जैसा कार्गो प्लेन नहीं. इसलिए लोगों का ये दावा गलत साबित होता है. रही 'किंग' के रिलीज़ होने की बात, तो ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की रिलीज़ से पहले 800 करोड़ की कमाई की सच्चाई खुल गई!

Advertisement