एशियन गेम्स से पहले भारतीय एथलीट्स को अंतिम अभ्यास का बढ़िया मौका मिला. नई दिल्ली में हुए एथलेटिक्स फेडरेशन की सीरीज फाइनल में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. हैमर थ्रो में एक ही दिन में महिला और पुरुष इवेंट का नेशनल रिकॉर्ड टूट गया. उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी ने महिला वर्ग में, जबकि पुरुष वर्ग में निर्भय सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड कायम किया. उनके अलावा, दिन की दूसरी बड़ी हाइलाइट रहे अविनाश साबले. इंजरी के बाद वापसी कर रहे अविनाश साबले ने पहली बार 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस में हिस्सा लिया. अपनी इस कमबैक रेस में ही अविनाश ने गोल्ड मेडल हासिल किया.
एशियन गेम्स से पहले तान्या का नेशनल रिकॉर्ड, अविनाश साबले की भी वापसी रही जबरदस्त
इस टूर्नामेंट में टॉप 6 खिलाड़ियों को इनामी राशि दी गई. विजेता को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली. दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 50,000 रुपये, जबकि तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान के खिलाड़ियों को 25 हजार, 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये दिए गए.

स्टार स्टीपलचेज एथलीट ने लगभग डेढ़ साल तक इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया था. एशियन गेम्स में उनका इस इवेंट में हिस्सा लेना तय है. साबले ने एशियन गेम्स से पहले सीरीज फाइनल के जरिए वापसी का फैसला किया. आठ मिनट 32.39 सेकेंड के समय के साथ वह पुरुषों के इस इवेंट में टॉप पर रहे.
31 साल के साबले ने पिछले साल एसीएल की सर्जरी कराई थी. इसके बाद से वह वापसी का प्लान कर रहे थे. उन्होंने इस सीजन में अब तक एक ही इवेंट में हिस्सा लिया है. वह भी 5000 मीटर. उन्होंने अगस्त में बेल्जियम में 5000 मीटर की रेस में शिरकत की थी. वहीं, एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में वह सर्जरी के बाद पहली बार स्टीपलचेज में उतरे.
साबले ने 2023 में हांगझू एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज का गोल्ड और 5000 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था. उनका स्टीपलचेज में खेलना तो तय है, लेकिन 5000 मीटर में ऐसा नहीं है. AFI ने एशियन गेम्स के आयोजकों से अपील की है कि वह साबले को 5000 मीटर में भी मौका दें.
यह भी पढ़ें- बुमराह फिट, हर्षित राणा अफगानिस्तान के साथ-साथ एशियन गेम्स की टीम से भी बाहर
तान्या ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्डउत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने इसी साल जून में हैमर थ्रो का नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था. उन्होंने 67.02 मीटर का थ्रो किया था. हालांकि, तान्या ने 68.35 मीटर के थ्रो के साथ यह नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अनुष्का भी इस इवेंट में हिस्सा ले रही थीं. वह 66.34 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. आपको बता दें कि तान्या और अनुष्का दोनों एशियन गेम्स की भारतीय टीम में शामिल हैं.
सिर्फ महिलाओं में ही नहीं, पुरुषों में भी हैमर थ्रो का नेशनल रिकॉर्ड टूटा. 21 साल के निर्भय चौधरी ने 71.02 मीटर का थ्रो किया और लगभग 10 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा. यह रिकॉर्ड पहले नीरज कुमार के नाम था. नीरज ने 70.73 मीटर का थ्रो किया था.
टूर्नामेंट में महिलाओं के स्प्रिंट इवेंट में केवल 100 मीटर की रेस को शामिल किया गया था. इसमें महाराष्ट्र की हरिता भद्रा ने 11.22 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया. हरिता मुख्य रूप से 200 मीटर की एथलीट हैं. उन्हें एशियन गेम्स की 200 मीटर और 4x100 मीटर रिले के लिए टीम में शामिल किया गया है.
पुरुषों की बात करें तो, 100 मीटर का गोल्ड ओडिशा के अनीमेष कुजूर के नाम रहा. उन्होंने 10.21 सेकेंड का समय निकाला. वहीं, मौजूदा नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरविंदर वीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे.
इस टूर्नामेंट में टॉप 6 खिलाड़ियों को इनामी राशि दी गई. विजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली. दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 50,000 रुपये, जबकि तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान के खिलाड़ियों को क्रमशः 25 हजार, 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये दिए गए.
वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?









