The Lallantop

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार के कप्तान बने

बिहार को ग्रुप बी में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु के साथ रखा गया है. टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी बिहार के वाइस कैप्टन रहे चुके हैं. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दो मैचों में बिहार की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, क्योंकि नियमित कप्तान साकिबुल गानी चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं।
  • बिहार क्रिकेट संघ ने वैभव को कप्तान चुना है क्योंकि साकिबुल गानी चोटिल हैं, और वैभव ने घरेलू क्रिकेट में वाइस कैप्टन की भूमिका निभाई है, जिससे उन्हें सीनियर टीम की कप्तानी सौंपी गई।
  • वैभव की कप्तानी में बिहार टीम का प्रदर्शन देखने को मिलेगा, और फिटनेस टेस्ट के बाद कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा, जिससे टीम की रणनीति में बदलाव संभव है।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दो मैचों में वैभव बिहार की कप्तानी करेंगे. वैभव घरेलू क्रिकेट में वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. हालांकि यह पहली बार होगा जब वैभव सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे. बिहार क्रिकेट संघ ने 14 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. सूरज कश्यप को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान

बिहार के नियमित कप्तान साकिबुल गानी हैं. वह फिलहाल चोटिल हैं, और शुरुआती दो मैचों से बाहर है. इसी कारण वैभव को कप्तानी दी गई है. बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने वैभव को चुनने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि वैभव के लिए यह कप्तानी सीखने और एक अच्छे लीडर के तौर पर आगे बढ़ने का मौका है.

हर्षवर्धन के मुताबिक वैभव ने कम उम्र में ही प्रतिभा और मैच्योरिटी दिखाई है. उन्हें उम्मीद है कि वैभव की कप्तानी में बिहार की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. टीम में मंगल महरौर और शाकिब हुसैन को शुरुआती दो मैचों के लिए शामिल नहीं किया गया है. फिटनेस टेस्ट के बाद उन्हें टीम से जोड़ा जाएगा.

Advertisement
वैभव का रिकॉर्ड

वैभव की बात करें तो ईरानी ट्रॉफी में कप्तानी कर चुके हैं. ईशान किशन के बीच मैच में चोटिल होने के बाद उन्हें कप्तानी दी गई थी. वह पहले ही IPL में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव भारतीय टी20 टीम में भी डेब्यू कर चुके हैं. वह अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में? MI को सच में फर्क नहीं पड़ेगा? 

IPL 2026 में भी वैभव का बल्ला खूब चला था. उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए थे. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से भी ज्यादा था. इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 100 रन से फाइनल जीता था. 

Advertisement

बिहार की टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका, अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार, ऋत्विक राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह.

वीडियो: सचिन तेंदुलकर ने वनडे में सुधार के लिए क्या टिप्स दी?

Advertisement