Salman Khan की Period Film के बारे में पब्लिक क्या कह रही है? क्या Ranveer Singh 6 July को Pralay का Announcement करने वाले हैं? Shahid Kapoor की Farzi 2 कब आएगी? सिनेमा की ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
सलमान खान की कर्ण वाली फिल्म पर पब्लिक बोली- "एक और फ्लॉप"
पब्लिक सलमान खान को 'किक' के देवी और 'दबंग' के चुलबुल पांडे जैसे किरदारों में देखना चाहती है.


# राकेश ओमप्रकाश के लिए कर्ण बनेंगे सलमान खान?
कुछ दिनों पहले ही ख़बर आई कि सलमान खान फ़रहान अख़्तर के प्रोडक्शन में एक पीरियड फिल्म करने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट कर सकते हैं. वही डायरेक्टर जिन्होंने 'रंग दे बसंती और 'भाग मिल्खा भाग' बनाई है. जहां तक इस फिल्म का सवाल है, तो सलमान इसमें कर्ण का पात्र कर सकते हैं. ये राकेश की ड्रीम फिल्म है. इसे दो पार्ट्स में बनाने की चर्चा है. यदि सब सही रहा, तो राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म के बाद सलमान इसी पर जुटेंगे.
# सलमान की कर्ण वाली फिल्म पर पब्लिक बोली- "एक और फ्लॉप"
सलमान खान की कथित पीरियड फिल्म इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस फिल्म और इसमें सलमान को लिए जाने पर अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये परफेक्ट कास्टिंग है. तो कुछ इसके लिए फ्लॉप का वर्डिक्ट दे रहे हैं. एक यूज़र ने X पर लिखा,
"सलमान कर्ण के लिए परफेक्ट कास्टिंग है. बस उनकी उम्र एक समस्या है. वो 60 पार कर चुके हैं. फिट हैं मगर पहले की तरह नहीं. अगर वो दोबारा अपनी पीक फिटनेस अचीव कर लें, तब तो ये ब्लॉकबस्टर है."
अभिजीत नाम के यूज़र ने लिखा,
"बिल्कुल नहीं. सलमान इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे. इस उम्र में तो ये नामुमकिन है. अगर ये फिल्म सलमान के साथ बनी, तो बुरी तरह पिटेगी."
एक यूज़र ने लिखा,
"सलमान ऐसी फिल्मों से दूर रहें. उन पर बैडेस रोल्स सूट करते हैं. जैसे किक. दबंग."
एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
"सलमान अपने करियर के बेस्ट फेज़ मे हैं. धड़ाधड़ बेहतरीन फिल्में साइन कर रहे हैं. फिट हो रहे हैं. उनका कमबैक होने वाला है. ऐसे में फ़रहान अख़्तर उन्हें उनके करियर की आदिपुरुष क्यों दे रहे हैं."
# क्रेग गिलेस्पी बनाएंगे ग्लेन पॉवेल की 'होमरेकर्स'
ग्लेन पॉवेल को लेकर साई-फाई थ्रिलर 'होमरेकर्स' बनने जा रही है. डेडलाइन के मुताबिक इसे डायरेक्ट करने के लिए क्रेग गिलेस्पी से बातचीत चल रही है. ये फिल्म नील पेक के इसी नाम के नॉवेला से इंस्पायर्ड है. जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.
# 6 जुलाई को होगा रणवीर की 'प्रलय' का अनाउंसमेंट?
रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इसमें वो कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ हैं. और डायरेक्टर हंसल मेहता के दफ़्तर से बाहर आ रहे हैं. रणवीर ने मास्क से फेस कवर रखा है. पैपराज़ी के आग्रह पर भी उन्होंने मास्क नहीं उतारा. अनुमान लगाया जा रहा है कि रणवीर हंसल के घर 'प्रलय' के सिलसिले में गए थे. और जल्द ही वो ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस करेंगे. 6 जुलाई को रणवीर का बर्थ-डे है. और फैन्स उम्मीद कर रहे हैं, कि इस दिन रणवीर 'प्रलय' से जुड़ा बड़ा अनाउंसमेंट कर सकते है. हम बता दें कि 'प्रलय' को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.
# ममूटी, सतीश शाह, अल्का याग्निक व माधवन को पद्म सम्मान
23 जून को राष्ट्रपति भवन में पद्म सम्मान समारोह हुआ. अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम करने वालों को सम्मानित किया गया. सिनेमा से जुड़ी चार हस्तियां सम्मानित की गईं. मलयालम एक्टर ममूटी और सीनियर प्लेबैक सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. और सतीश शाह और आर माधवन को पद्मश्री से नवाज़ा गया. स्व. सतीश शाह की तरफ़ से उनके भाई अरविंद ममनिया ने ये अवॉर्ड रिसीव किया.
# अगले साल आएगी शाहिद कपूर की 'फ़र्ज़ी 2'
'कॉकटेल 2' के रिलीज़ के बाद बब शाहिद कपूर 'फ़र्ज़ी 2' के शूट में लगने वाले हैं. 23 जून को शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया. एक फैन ने 'फ़र्ज़ी 2' के बारे में पूछा. और शाहिद ने कहा कि इस शो का काफ़ी काम हो चुका है. थोड़ा बाक़ी है. और कहा कि ये सीरीज़ अगले साल आएगी. इसमें के.के. मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा और विजय सेतुपति भी ज़रूरी किरदारों में हैं. 'दी फैमिली मैन' वाले राज एंड डीके इस सीरीज़ के डायरेक्टर हैं.
वीडियो: सलमान खान की पीरियड ड्रामा फिल्म डायरेक्ट करेंगे राकेश ओमप्रकाश मेहरा?















