भारतीय क्रिकेट के 'गुड बॉय' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस समय अपने गुस्से कारण विवादों में हैं. श्रीलंकाई टीम के साथ वह जिस तरह से भिड़े, उसके बाद हर कोई बस यह जानना चाहता है कि क्या वैभव को सजा मिलेगी? यह सवाल BCCI के सचिव देवजीत सैकिया से भी पूछा गया. देवजीत ने वैभव को एक बड़ी सलाह दे दी.
वैभव को BCCI सचिव की सलाह, ये बात मान ली तो बहुत आगे जाएंगे
वैभव सूर्यवंशी पहली बार इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में वैभव की विशेन हलंबागे से लड़ाई हो गई.


BCCI के सचिव ने बताया कि वैभव को सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए. देवजीत सैकिया ने इस मामले पर टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा,
इंडिया ए एक बड़ा टूर्नामेंट खेल रही है. सभी उभरते हुए खिलाड़ी सीनियर टीम के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. ऐसे टूर्नामेंट में उन्हें खेल पर ध्यान देना चाहिए और इस तरह के मामलों से खुद को दूर रखना चाहिए. उन्हें अपनी टीम पर ध्यान देना चाहिए. इस समय वही अहम है.
देवजीत से ये भी पूछा गया कि क्या उनकी बात वैभव से हुई है? BCCI सचिव ने बताया,
यह हमारा काम नहीं है कि हम इस तरह की चीजों के लिए खिलाड़ियों से बात करें. कोई भी उनके गेम में इंटरफेयर नहीं करता है. मैदान पर वह क्या करते हैं, उनकी क्या स्ट्रैटजी है, हम इससे दूर ही रहते हैं. हम नहीं चाहते हैं कि उनका ध्यान भटके.
इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि उस झगड़े के कारण वैभव सूर्यवंशी पर कोई बैन नहीं लगेगा. टीम मैनेजमेंट को यह उम्मीद है कि कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. अब तक इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.
आपको बता दें कि यह पूरा मामला इंडिया और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले का है. सुपर ओवर में पहले बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए. भारत की ओर से बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी उतरे. इंडियन टीम केवल 9 रन ही बना सकी.
इसके बाद श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलंबागे ने वैभव को स्लेज करते हुए सेंड ऑफ दे दिया. इस पर वैभव भड़क गए. वापस जा रहे वैभव पीछे मुड़े और विशेन को धक्का मारते हुए दिखाई दिए. इसके बाद श्रीलंका के विकेटकीपर ने दोनों को अलग किया.
यह भी पढ़ें- श्रीलंका के सीनियर प्लेयर्स खुश नहीं, हलंबागे पहले मैच से ही वैभव के पीछे पड़े थे
वैभव पहली बार इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में वैभव ने केवल 14 रन बनाए. अफगानिस्तान-ए के खिलाफ उन्होंने 44 रनों की पारी खेली. इसके बाद श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे मैच में वो सिर्फ 21 रन ही बना पाए.
वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?















