The Lallantop

विलियम्स सिस्टर्स की विंबलडन में वापसी, वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली

Serena और Venus Williams की जोड़ी फाइनल में पहुंचने के बाद कोई ग्रैंड स्लैम नहीं हारी है. दोनों बहनें कई महीनों तक दुनिया की नंबर वन पेयर भी रहीं. दोनों ने साथ में 2000 सिडनी, 2008 बीजिंग और 2012 के लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता है.

Advertisement
post-main-image
सेरेना विलियम्स और वीनस ने एक साथ 14 ग्रैड स्लैम जीते हैं. (Photo- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सेरेना विलियम्स ने विंबलडन महिला डबल्स में अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए ग्रैंडस्लैम में वापसी की घोषणा की है।
  • सेरेना का विंबलडन में वापसी का निर्णय उनके पिछले साल इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के पूल में शामिल होने और क्वींस क्लब चैंपियनशिप में वापसी खेलने के बाद आया है।
  • सेरेना और वीनस की जोड़ी ने विंबलडन सहित कुल 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं, अब उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में भविष्य की संभावनाओं को प्रभावित करेगा।

सेरेना विलियम्स (Serena Williams) ने हाल ही में प्रोफेशनल टेनिस में वापसी की थी. लोगों को लग रहा था कि यह वापसी महज इसी टूर्नामेंट तक सीमित है. 44 साल की सेरेना ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. वो अब अपनी बहन वीनस विलियम (Venus Williams) के साथ विंबलडन में नजर आएंगी. टूर्नामेंट में दोनों को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सेरेना ITA पूल में शामिल हैं

विंबलडन ने 16 जून को महिला डबल्स के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान किया. इसमें सात पेयर्स को एंट्री मिली है. जिसमें वीनस और सेरेना विलियम्स का नाम भी शामिल है. 

पिछले साल सेरेना इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के पूल में शामिल हुई थीं. इसी कारण उन्हें क्वींस क्लब चैंपियनशिप में भी वापसी का मौका मिला. वह उस टूर्नामेंट में कनाडा की विक्टोरिया एमबोको के साथ उतरी थीं. पहले मैच में इस जोड़ी को जीत मिली. 

Advertisement

इस मैच के बाद एमबोको सिंगल्स मैच खेलते हुए चोटिल हो गई थीं. जिस कारण वह सेरेना के साथ डबल्स का अगला मैच नहीं खेल सकी. अब सेरेना चार साल बाद ग्रैंडस्लैम में वापसी करेंगी.

आपको बता दें कि विलियम्स सिस्टर्स सबसे कामयाब डबल्स पेयर्स में शामिल हैं. इस जोड़ी ने कुल मिलाकर 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं. इसमें चार ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, छह विंबलडन और दो US ओपन शामिल हैं. 

यह जोड़ी फाइनल में पहुंचने के बाद कोई ग्रैंड स्लैम नहीं हारी. दोनों बहनें कई महीनों तक दुनिया की नंबर वन पेयर में भी रहीं. दोनों ने साथ में 2000 सिडनी, 2008 बीजिंग और 2012 के लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता है.  

Advertisement
सेरेना विलियम्स का करियर

सेरेना विलियम्स के करियर की बात करें तो उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम के अलावा 73 सिंगल्स टाइटल्स जीते हैं. इसमें 35 मेजर टाइटल शामिल हैं. सेरेना इकलौती टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिंगल्स और डबल्स दोनों ही कैटेगरी में करियर गोल्डन स्लैम अपने नाम किया है. सेरेना उन नौ खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हैं, जो करियर में नंबर वन रहीं और मां बनने के बाद वापसी की.

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना का मैदान के बाहर रिकॉर्ड, TIME ने 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया 

सेरेना अगले महीने 44 साल की हो जाएंगी. वह दो बच्चों की मां हैं. साल 2017 में उन्होंने बेटी ओलंपिया को जन्म दिया. इसी साल प्रेगनेंसी में ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था. 

2023 में अदिरा को जन्म दिया था. संन्यास के बाद उन्होंने अपना काफी समय अपने बच्चों को दिया. वह इवेंट्स और अवॉर्ड्स फंक्शन में तो आती रहीं, लेकिन टेनिस से दूर ही रहीं. वह विमन्स स्पोर्ट्सपर्सन में प्राइज मनी के जरिए सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली खिलाड़ी हैं.

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement