The Lallantop

"बहुत लूटेगी"- गौरी खान से घर डिजाइन करवाना चाहते थे मीका, शाहरुख ने वॉर्निंग दे डाली

जब मीका, गौरी खान से इंटीरियर डिजाइन करवाने गए, तो उन्होंने उनके सामने एक शर्त रख दी.

Advertisement
post-main-image
मीका सिंह ने एक बार शाहरुख को 50 लाख रुपए की अंगूठी गिफ्ट कर दी थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मीका सिंह ने मुंबई में स्थित अपने लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य वाले घर का इंटीरियर डिज़ाइन करवाने के लिए गौरी खान को चुना, जिन्होंने इस परियोजना पर लगभग दो साल काम किया।
  • मीका ने अपने अंधेरी वेस्ट के छह फ्लैट 2012 में खरीदे थे, लेकिन उन्हें 2018 तक कब्ज़ा नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने घर की पूरी सजावट के लिए गौरी खान को नियुक्त किया।
  • गौरी खान ने डिज़ाइन के लिए एक शर्त रखी कि उनके काम पर सवाल नहीं उठाए जाएंगे, जिसे मीका ने स्वीकार किया और इस सहयोग ने लगभग दो साल तक जारी रहने वाला गृह सजावट का कार्य पूरा किया।

Gauri Khan फिल्म प्रोड्यूसर होने के अलावा इंटीरियर डिज़ाइनर भी हैं. उन्होंने Ranbir Kapoor, Karan Johar और Sidharth Malhotra समेत कई सेलिब्रिटीज़ के घर डिज़ाइन किए हैं. इस फेहरिस्त में एक नाम सिंगर Mika Singh का भी है. मीका जब मुंबई में अपना घर रेनोवेट करवा रहे थे, तो वो चाहते थे कि गौरी खान ही उसका इंटीरियर डिजाइन करें. मगर शाहरुख ने उन्हें मजाकिया वॉर्निंग देते हुए कहा कि उन्हें ये सौदा बहुत महंगा पड़ जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला से हुई बातचीत में मीका ने बताया कि उनके पास देशभर में 99 प्रॉपर्टीज़ हैं. उनमें से एक उनका मुंबई वाला 50 करोड़ी घर भी है. मीका बताते हैं कि उन्होंने वो प्रॉपर्टी 2012 में खरीदी थी. किसी ने उन्हें बताया कि अंधेरी वेस्ट में कुछ फ्लैट बिक रहे हैं. मीका उन्हें देखने गए तो उन्हें वो इलाका इतना पसंद आया कि उन्होंने सेम बिल्डिंग में छह फ्लैट ले लिए. हालांकि तब उस इमारत का काम पूरा नहीं हुआ था. इसलिए उन्हें 2018 तक अपने घरों के पजेशन मिलने का इंतज़ार करना पड़ा.

खैर, चाभी हाथ आते ही मीका ने उन्हें नए सिरे से डिजाइन करवाने का सोचा. इस काम के लिए उनके दिमाग में सिर्फ गौरी खान का नाम आया. लेकिन उन्हें अप्रोच करने से पहले मीका ने शाहरुख से कॉन्टैक्ट किया. वो चाहते थे कि शाहरुख अपनी तरफ से गौरी को उनका घर डिजाइन करने की सिफारिश करें. मगर उनकी बात सुनते ही शाहरुख मजाक में बोले- "बहुत लूटेगी तुम्हें. महंगा करेगी." लेकिन मीका जिद्द पर अड़ गए. ऐसे में शाहरुख ने गौरी से बात की और वो उनके घर की काया-कल्प बदलने को तैयार हो गईं.

Advertisement

मीका बताते हैं कि काम शुरू करने से पहले गौरी ने उनके सामने केवल एक शर्त रखी थी. शर्त ये कि उनके काम करने के तरीके और चॉइस पर कभी सवाल नहीं उठाया जाएगा. मीका इसके लिए तुरंत मान गए. हालांकि वो ये स्वीकारते हैं कि गौरी और उनकी फ्रेफरेंस में जमीन-आसमान का अंतर था. वो घर में हरा रंग नहीं रखना चाहते थे. अपनी किसी भी प्रॉपर्टी में उन्होंने ये रंग नहीं रखा है. लेकिन गौरी ने इस पैटर्न को न सिर्फ तोड़ा बल्कि हॉल के बीचों-बीच हरा सोफ़ा लगवा दिया.

mika singh house
मीका सिंह का घर.

घर की साज-सज्जा का ये काम लगभग दो सालों तक चलता रहा. इस दौरान मीका ने कभी उनके काम में कोई दखल नहीं दिया. उन्होंने गौरी से कभी न तो कोई सवाल किया और न ही तब घर देखने आए, जब वहां काम चल रहा था. लेकिन जब एक बार काम पूरा हो गया और उन्होंने गौरी की क्रिएटिविटी देखी, तो उनका दिल खुश हो गया. मीका बताते हैं कि उन्होंने 13 साल की उम्र में जागरण से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी. तब उन्हें केवल 75 रुपए मिले थे. लेकिन आज वो 99 प्रॉपर्टीज़ के मालिक हैं. वो अपनी इस सफलता का क्रेडिट अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी को देते हैं.

वीडियो: मीका ने दिलजीत को 'फेक सिंगर' क्यों बता डाला?

Advertisement

Advertisement