The Lallantop

दलीप ट्रॉफी डेब्यू में नहीं चला वैभव का बल्ला, T20 वाले अंदाज में कर रहे थे बैटिंग

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 23 अगस्त को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन (East Zone) के लिए डेब्यू किया. लेकिन, उनका डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन (North East Zone) के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जल्दी आउट हो गए.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने 23 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के लिए डेब्यू किया, जिसमें वह 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए।
  • दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव को वाइस-कैप्टन नियुक्त किया गया था, जिन्हें रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में भी बिहार का वाइस-कैप्टन बनाया गया था।
  • वैभव की इस खेल प्रदर्शन के बाद टीम ईस्ट जोन की अगली तैयारियों में सुधार की संभावनाएं देखेगी और आगामी मैचों में उनकी भूमिका पर नजर रखेगी।

टीम इंडिया के राइजिंग स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryvanshi) ज्यादातर ‘टॉक ऑफ टाउन’ में रहते हैं. दलीप ट्रॉफी में डेब्यू को लेकर उनकी खूब चर्चा हुई. 23 अगस्त को वैभव ने ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी 2026 में डेब्यू किया. दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की टीम बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेल रही है. लेकिन, वैभव का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. वह क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जल्दी आउट हो गए. वैभव सिर्फ 6 बॉल तक क्रीज पर टिक पाए. रेड बॉल क्रिकेट में वो T20 अंदाज की बैटिंग कर रहे थे. 

Advertisement
पारी का आगाज करने उतरे वैभव

ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच ये क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर खेला जा रहा है. ईस्ट जोन के कैप्टन ईशान किशन ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. मैच में वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी का आगाज करने आए. अभिमन्यु ने पहला ओवर संभलकर खेला. इस ओवर में सिर्फ एक रन आया. इसके बाद दूसरे ओवर में वैभव स्ट्राइक पर थे. बॉलिंग नॉर्थ ईस्ट जोन के बॉलर बिश्वोरजीत कोंथौजम कर रहे थे. ओवर की दो गेंदों के बाद, वैभव ने उसी अंदाज में शुरुआत की, जिसके लिए जाने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने बांग्लादेश को धोया, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही दिन हराया

Advertisement

इसके बाद, वैभव ने आक्रामक बैटिंग शुरू की. उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद लगातार दो चौके जड़कर अपना इंटेंट दिखाया. बिश्वोरजीत कम नहीं थे. उन्होंने राइट टाइम पर कमबैक किया. वैभव ने ओवर की लास्ट बॉल पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश की. लेकिन, उनकी टाइमिंग मिस हुई और वह बैट का किनारा दे बैठे. गली में मौजूद लालथनखुमा ने उनका कैच लपक लिया. वैभव 6 बॉल्स पर 8 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव की निराशाजनक शुरुआत

वाइट बॉल में धमाल मचाने वाले वैभव की दलीप ट्रॉफी में निराशाजनक शुरुआत रही. वह 8 रन बनाकर आउट हुए. इस मुकाबले में उनसे बहुत उम्मीदें थीं. उन्हें ईस्ट जोन का वाइस-कैप्टन बनाया गया है. जबकि, टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में है. इससे पहले, वैभव को रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में शुरुआत के दो राउंड के लिए भी बिहार का वाइस कैप्टन बनाया गया था. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कैसा रहा, जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या है टीम की योजना?

Advertisement

Advertisement