The Lallantop

बांग्लादेश का पलटवार! मैके में स्टार्क के कहर के बाद शोरिफुल ने कंगारुओं को भी नहीं छोड़ा

Aus vs Ban Mackay Test : डार्विन में इतिहास रचने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट टीम को मैके टेस्ट की पहली इनिंग्स में Mitchell Starc की कहर का सामना करना पड़ा. हालांकि, बांग्लादेश ने भी पहले दिन स्टंप्स तक कंगारुओं के 8 विकेट चटका दिए. इस दौरान टीम में वापसी कर रहे Shoriful Islam ने पलटवार किया.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश के पेसर शोरिफुल इस्लाम ने मैके टेस्ट की पहली इनिंग्स में अब तक 6 विकेट चटका लिए हैं. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांग्लादेशी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 165 रन पर 8 विकेट पर रोक दिया।
  • ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अपनी मिट्टी पर हार के दौर से गुज़रने के बाद बांग्लादेशी टीम ने पहले बल्लेबाजी में मात्र 64 रन पर ऑलआउट होकर मुकाबले में कब्ज़ा गंवाया।
  • शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के 6 विकेट लिए, जिससे मैच में आगे संतुलन बना, और मेजबान टीम ने 101 रन की लीड लेकर दूसरे दिन खेल जारी रखा।

डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उनकी धरती पर हराया. इसके बाद, सबको ये उम्मीद थी कि ये कंगारू टीम मैके में बदला जरूर लेगी. हुआ भी कुछ ऐसा ही. पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेशी टीम को कंगारुओं ने महज 64 रन पर ढेर कर दिया. मिचेल स्टार्क कहर बनकर बरपे. महज 22 गेंदों में उन्होंने आधी बांग्लादेशी टीम को पवेलियन की राह दिखा दी.

Advertisement

लगा कि ये मैच पूरी तरह एकरतफा ही रहने वाला है. लेकिन, दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेशी पेसर शोरिफुल इस्लाम ने भी कंगारुओं को नहीं छोड़ा. उन्होंने 6 विकेट झटके. पहले दिन स्टंप्स तक अब ऑस्ट्रेलिया के भी 165 रन के स्कोर पर 8 विकेट गिर चुके हैं. कैमरन ग्रीन 51 रन बनाकर स्ट्राइक पर हैं. नैथन लाॅयन 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.  

बॉलर्स का रहा बोलबाला

यानी मुकाबले के पहले ही दिन 18 विकेट गिर गए. ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में पहली बार खुद ऑस्ट्रेलियन मेंस टीम टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. पहले दिन बांग्लादेश की साधारण बैटिंग के बाद उनके लिए भी विकेट पर टिकना आसान नहीं था. ग्रीन (51) और स्टीव स्मिथ (42) नहीं टिकते तो उनका भी हाल बांग्लादेश वाला ही होता. कुल मिलाकर पहला दिन पूरी तहर से बॉलर्स के ही नाम रहा. हालांकि, मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अब 101 रनों की लीड बना ली है.

Advertisement
स्टार्क के तूफान में उड़ा बांग्लादेश

बांग्लादेश के लिए मुकाबले की शुरुआत बहुत खराब रही. मिचेल स्टार्क के सामने उसके टॉप ऑर्डर ने घुटने टेक दिए. महज 15 के स्कोर पर टीम ने 5 विकेट गंवा दिए थे. मुश्फिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज ने पारी संभालने की पूरी कोशिश की. लेकिन, कंगारुओं ने मैच में उन्हें वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया. लंच तक बांग्लादेश छह विकेट पर सिर्फ 35 रन बना पाया था. लोअर ऑर्डर ने किसी तरह स्कोर को 50 के पार पहुंचाया. लेकिन, फिर भी 34 ओवर में टीम 64 रन ही जोड़ सकी.  

ये भी पढ़ें : 4 को जीरो पर आउट, कुल 6 विकेट... मिचेल स्टार्क की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, पूरी टीम 64 रन पर ढेर

कंगारुओं ने शुरू से किया काउंटर अटैक

अब जब स्कोरबोर्ड पर 64 रन होंगे तो बॉलर्स के पास क्या ही मौका होगा? लेकिन, बांग्लादेशी बॉलर्स ने हार नहीं मानी. उन्होंने शुरुआत से ही कंगारुओं पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. ऑस्ट्रेलियन बैटर्स समझ गए थे कि पिच पर बैटिंग आसान नहीं होने वाली है. उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोश‍िश की. महज 9.5 ओवर में टीम ने 50 रन भी जोड़ लिए. लेकिन, तब तक उनके 3 विकेट गिर चुके थे. टी ब्रेक के बाद स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला. दोनों ने इस मुकाबले की पहली 50 रनों की पार्टनरश‍िप भी की.  

Advertisement
शोरिफुल ने मुकाबले में बनाए रखा

लेकिन, शोरिफुल इस्लाम ने आख‍िरकार ये पार्टनरश‍िप तोड़ ही दी. स्मिथ को उन्होंने LBW आउट कर एक बार फिर बांग्लादेश की उम्मीद जगा दी. ये उनका तीसरा विकेट था. उन्हें मिराज का भी साथ मिला. मिराज ने जैसे ही एलेक्स कैरी को आउट किया. शोरिफुल कंगारुओं पर कहर बनकर बरपे. एक के बाद एक 3 और विकेट झटक लिए. हालांकि, इस दौरान ग्रीन ने दूसरे एंड को संभाले रखा. उन्होंने अपना पचासा पूरा किया और दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर जमे रहे.  

स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 रनों की लीड हासिल कर ली है. इस ट्रिकी पिच पर वैसे भी मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा, इसकी उम्मीद काफी कम है. ऐसे में ये लीड भी मुकाबले में बहुत बड़ी साबित हो सकती है. 

वीडियो: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को कहां शिकस्त दे दी?

Advertisement