IPL के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की हर दूसरे मैच में चर्चा होती है. कोई उनके रिकॉर्ड के आगे निकलता है, यो तो वो कोई नया रिकॉर्ड बनाते हैं. 15 साल के इस बैटर की जर्सी अब चर्चा में है. जर्सी नंबर 03 अब एलीट क्लब में शामिल हो गई है. एमएस धोनी की 7, विराट कोहली की 18 और रोहित शर्मा की 45 नंबर जर्सी की तरह ही ये सबसे ज्यादा बिकने वाली और पसंद की जाने वाली जर्सी बन गई है.
वैभव सूर्यवंशी की जर्सी नंबर 03 धोनी-कोहली-रोहित की लीग में शामिल!
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में Vaibhav Sooryavanshi ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. इस पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए.


IPL में फैंस धोनी, कोहली और रोहित की जर्सी अक्सर खरीदते और पहने हुए दिख जाते है. लेकिन इस सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस टीनएजर ने सब बदल दिया. टीम के सूत्रों के मुताबिक, वैभव की जर्सी की डिमांड काफी ज्यादा है. RR के एक सोर्स ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,
“हर कोई सिर्फ उनकी जर्सी मांग रहा है. ये सबसे ज्यादा बिकने वाली जर्सी है. हमने पहले कभी इतनी डिमांड नहीं देखी.”
टीम के मुताबिक जब से RR की टीम IPL खेल रही है, किसी भी जर्सी की इतनी डिमांड नहीं आई. और हो भी क्यों ना. वैभव ने इस सीजन कमाल की बैटिंग की है.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. इस पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए. उन्होंने क्रिस गेल का IPL में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. पैट कमिंस जैसे बड़े बॉलर भी उनके सामने बेबस नजर आए.
वैभव का कॉन्फिडेंस काफी हाई रहता है. इंडियन अंडर-19 टीम के उनके साथी बताते हैं कि बाकी प्लेयर्स कोहली और रोहित को अपना आइडल मानते थे, वैभव कहता था कि वो जल्द ही इनके साथ खेलने वाला है. उनकी सोच बहुत क्लियर है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद जब बाकी खिलाड़ी घर चले गए, वैभव राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में नागपुर जाकर ट्रेनिंग करते रहे. पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने भी वैभव को लेकर एक मजेदार कहानी बताई थी. राहुल द्रविड़ जब RR के कोच थे तब उन्होंने वैभव का गेम प्लान पूछा. वैभव ने सीधा जवाब दिया, “कुछ नहीं सर, हम तो खेलेंगे.” जब दोबारा प्लान पूछा गया तो बोले, “अगर पहली गेंद मिली तो पहली ही उड़ा देंगे.” और वो अब वैसा ही कर रहे हैं.
वैभव रोहित और कोहली को एडमायर करते हैं, लेकिन किसी को अपना आइडल नहीं मानते. IPL में इतनी कम उम्र में इतना इम्पैक्ट छोड़ना बहुत बड़ी बात है. फैंस अब न सिर्फ उनकी बैटिंग, बल्कि उनकी जर्सी भी खूब पसंद कर रहे हैं.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के






















