
इंडिया का स्कोरकार्ड.
पाकिस्तान के सामने 273 का टार्गेट था. सामने था भारत का अभेद बॉलिंग अटैक. जिसके आगे दुनिया की ज्यादातर टीमें इसी वर्ल्डकप में नतमस्तक हो चुकी थीं. सो पाकिस्तान किस खेत की मूली थी. फिर पाक के बल्लेबाज जिस तरह बैटिंग करने आए. अरे सॉरी. आउट होने आए. उसके तो क्या ही कहने. सबसे पहले ओपनर मोहम्मद जैद आलम निकल लिए. 7 रन बनाकर. बॉल थी ईशान पॉरेल की. मगर विकेट था ये शिवम मावी का. भाइसाहब क्या कैच पकड़ी थी. एकदम गदर. देख ल्यो-
What a catch 👏👏#INDvsPAK
#CWCU19
pic.twitter.com/1LzC3GkhaN
— Hardik Patel (lifestyle and fashion blogger) (@gooljaar) January 30, 2018
दूसरे ओपनर इमरान शाह भी 2 रन बनाकर लौट गए. पाक के 13 रन पर ही दो विकेट हो गए. पर पाक ने हार नहीं मानी थी. विकेट देने में. 20 रन पर ही अपना तीसरा विकेट सौंप दिए. सेकंड डाउन आए अली जरयाब आसिफ 1 रन के स्कोर पर घर लिए गए. फर्स्ट डाउन आए रोहेन नजीर ने 18 रन बनाए, फिर सोंचा होगा कि सब तो आउट हो रहे हैं. तो हम ही काहे जान दें. सो वो भी रियान पराग की गेंद पर कैच थमा दिए. फिर तू चल मैं आया का दौर तो जारी ही था. एक-एक करके सभी पाक खिलाड़ी आउट होते चले गए. सबको पाक जाने की जल्दी थी शायद. बैग पैक करना होगा. कुल मिलाकर मात्र तीन खिलाड़ी ही 10 रन का आंकड़ा पार कर सके. उसमें भी दो पुछल्ले बल्लेबाज थे. पूरी टीम 69 पर निपट गई. सबसे ज्यादा 4 विकेट भारत की तरफ से लिए ईशान पॉरेल ने. उनके अलावा शिवा सिंह और पराग ने भी 2-2 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल रहे अपने शानदार शतक के लिए.

पाकिस्तान का स्कोरकार्ड.
सो इस शानदार जीत के साथ भारत ने अपना फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है. जिसे वो ग्रुप के पहले ही मैच में हरा चुके हैं. सो इंडिया के पास ये प्लस पॉइंट है. चिंता करने की जरूरत अब ऑस्ट्रेलिया को है. खैर फाइनल का भी रोमांचक होना तय है.
क्रिकेट की दुनिया से:
U-19 वर्ल्डकप : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बैटिंग का आखिरी ओवर हार्ट अटैक लाने वाला था
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान तगड़ा खेली, पर उसका सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से पड़ गया
जिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदा










