The Lallantop

U-19 वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच में तीन ऐसे वाकये हुए जिसकी उम्मीद किसी को न थी

गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी को इसकी तस्वीरें जरूर देखनी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
भारत-पाक सेमीफाइनल मैच के कुछ वाकयों की खूब तारीफ हो रही है.
भारत और पाकिस्तान का मैच हो तो मैदान से लेकर घर पर टीवी देख रहे लोगों तक माहौल गर्म ही रहता है. मैच के दौरान यही लगता है कि खिलाड़ी अब भिड़ें कि तब भिड़े. ऐसे कई मौके रहे भी हैं जब मैदान पर ये गर्मी गाली-गलौज तक पहुंची. चाहे वेंकटेश प्रसाद और आमिर सोहेल का झगड़ा हो या अफरीदी और गंभीर के बीच हुई गरमागरमी. कोई भूल नहीं सकता. मगर अंडर 19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में कुछ ऐसे वाकये हुए, जो बताते हैं कि क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खेल होता है, कोई जंग नहीं. वहां कोई दुश्मनी नहीं होती. ऐसे तीन वाकये आपको भी देखने चाहिए-
1. भारतीय उप कप्तान शुभमन गिल के फीते पाक खिलाड़ी ने बांधे
शुभमन गिल ने शतक मारा था.
शुभमन गिल ने शतक मारा था.

2. पाकिस्तान खिलाड़ी रोहेल नाजिर के फीते भारतीय खिलाड़ी ने बांधे
पाक खिलाड़ी के फीते खुले तो भारतीय खिलाड़ी ने भी दिखाई स्पोर्ट्समैन स्पिरिट.
पाक खिलाड़ी के फीते खुले तो भारतीय खिलाड़ी ने भी दिखाई स्पोर्ट्समैन स्पिरिट.

3. सेंचुरी मारने के बाद शुभमन को पाक खिलाड़ियों ने दी बधाई
शतक मारने के तुरंत बाद पाक खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर गिल को बधाई दी.
शतक मारने के तुरंत बाद पाक खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर गिल को बधाई दी.

ये तीनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर भयानक तरीके से वायरल हो रही हैं. हर तरफ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. इन तस्वीरों को फोटोज ऑफ द डे भी कहा जा सकता है. हालांकि हकीकत यही है कि भारत-पाक के मैच में लोग आमतौर पर झगड़े की ही उम्मीद करते हैं. मगर इस मैच में ऐसा कुछ नहीं हुआ. इस बात को भी लोगों ने सिरआंखों पर रखा. साथ ही इन वाकयो ने बता दिया कि क्रिकेट को क्यों जेंटलमेंस गेम कहा जाता है.


क्रिकेट की दुनिया से:
U-19 वर्ल्डकप : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बैटिंग का आखिरी ओवर हार्ट अटैक लाने वाला था

U-19 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह हराया है कि वो महीनों सो ना पाएंगे

बिना एक भी छक्का मारे, पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए शुभमन गिल ने

U19 वर्ल्डकप: IPL में न बिकने वाले ईशान पोरेल ने पाकिस्तानी टीम को तहस-नहस कर दिया

आज पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल की सेंचुरी पर सबसे खुश शाहरुख़ खान होंगे

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement