The Lallantop

इधर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से सीरीज़ जीती, उधर अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप में अपना खाता खोल लिया

सबसे ज्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप इंडिया के खाते में ही है.

Advertisement
post-main-image
इंडिया अंडर-19 सबसे ज्यादा चार वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है.(फोटो: ट्विटर)
इंडियन क्रिकेट का सितारा बुलंदी पर चमक रहा है. एक तरफ सीनियर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज़ 2-1 से जीत ली. दूसरी तरफ इंडिया की अंडर-19 टीम ने भी झंडा बुलंद रखा है. साउथ अफ़्रीका में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है. 19 जनवरी को इंडिया अंडर-19 टीम का पहला मैच श्रीलंका अंडर-19 से था. इस मुकाबले को इंडिया ने 90 रनों के अंतर से अपने नाम कर लिया. मैच में 44 रन और दो विकेट लेने वाले सिद्धेश वीर को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया. इस मैच में टॉस श्रीलंका अंडर-19 ने जीता और इंडिया अंडर-19 को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े. सक्सेना 23 रन बनाकर आउट हो गए. इंडिया अंडर-19 की तरफ से यशस्वी ने 59 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान प्रियम गर्ग ने 56 और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने नाबाद 52 रन बनाए. इंडिया अंडर-19 ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट पर 297 का स्कोर खड़ा किया था. श्रीलंका अंडर-19 का पहला विकेट तो 19 पर ही गिर गया. लेकिन दूसरे विकेट के लिए कामिल मिसारा और रविंदु रसंथा ने 87 रन जोड़ दिए. ये जोड़ी टूटी तो फिर लगातार इंटरवल पर विकेट गिरे. कप्तान निपुन दनंजया एक छोर पर खड़े रह गए और दूसरे छोर से विकेट का गिरना जारी रहा. निपुन ने 50 रन बनाए. वे 9वें विकेट के तौर पर आउट होकर पवेलियन लौटे. श्रीलंका अंडर-19 की टीम 45.2 ओवरों में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इंडिया अंडर-19 ने धमाकेदार जीत के साथ अपना ख़िताब बचाने की शुरुआत कर दी है. 2018 में पिछला अंडर-19 वर्ल्ड कप इंडिया ने ही जीता था. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में. फ़ाइनल में इंडिया अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 8 विकेट से पटखनी दी थी. ये अंडर-19 वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण है. सबसे ज्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड इंडिया के नाम पर ही है. इंडिया अंडर-19 ने चार, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने तीन, पाकिस्तान अंडर-19 ने दो वर्ल्ड कप जीते हैं. इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ़्रीका की अंडर-19 टीमों के खाते में एक-एक वर्ल्ड कप दर्ज हैं.
वीडियो : आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement