The Lallantop

आर्यांश, सोहैब ने कैसे कनाडा के जबड़े से निकाल ली जीत?

T20 World Cup 2026 में Canada vs UAE के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. इस मैच में यूएई ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की. यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के लिए Aryansh Sharma ने मैच विनिंग पारी खेली.

Advertisement
post-main-image
आर्यांश शर्मा और सोहैब खान ने ताबड़तोड़ बैटिंग करके यूएई को जिताया. (फोटो-AFP)

कनाडा (Canada) और यूएई (UAE) आईसीसी (ICC) के एसोसिएट मेंबर्स हैं. 13 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में दोनों देशों के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में रोमांच ने सारी हदें पार कर दीं. दोनों टीमों में जोरदार टक्कर हुई. रोमांच इतना कि आखिरी तक यह तय नहीं हो पा रहा था कि कौन जीतेगा? रन चेज में यूएई ने जो फाइटिंग स्पिरिट दिखाई, वो लाजवाब थी. एक समय मैच उसके हाथ से निकल गया था. लेकिन, फिर शानदार वापसी करते हुए यूएई ने यह मुकाबला 2 गेंदे शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया. इस मैच को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कनाडा ने बनाए 150 रन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग की. यूएई की धारदार बॉलिंग के आगे उसके बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारियां नहीं खेल पाए. उसके तीन विकेट 38 रनों पर गिर गए. मिडिल ऑर्डर में हर्ष ठाकेर (Harsh Thaker) ने संभलकर खेलते हुए फिफ्टी लगाई. उन्होंने 42 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिनमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनके अलावा, कोई भी दूसरा बैटर अच्छी शुरुआत को बड़ी इनिंग्स में नहीं तब्दील कर पाया. कनाडा के दूसरे टॉप स्कोरर नवनीत धालीवाल (Navneet Dhaliwal) रहे. उन्होंने 34 रन बनाए. इन दोनों बैटर के चलते कनाडा ने 5 विकेट पर 150 रन बनाए. यूएई के राइट आर्म पेसर जुनैद सिद्दीकी (Junaid Siddique) ने कनाडा की कमर तोड़ दी. उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करते हुए 5 विकेट झटके. वह यूएई के पहले बॉलर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: उस्मान तारिक के खिलाफ भारत का क्या प्लान है? ईशान किशन ने सब बता दिया

Advertisement
यूएई ने खींच ली जबड़े से जीत

यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (United Arab Emirates) को मैच जीतने के लिए 151 रनों का टारगेट मिला. शुरुआत काफी खराब रही. कनाडा के बॉलर्स ने 11वें ओवर तक तबाही मचा दी. इस दौरान यूएई के 66 रन पर 4 विकेट गिर गए. टीम प्रेशर में आ गई. अब यूएई की जीत की उम्मीद आर्यांश शर्मा बचे, जो पारी का आगाज करने आए थे.

ऐसे में उनका साथ दिया सोहैब खान (Sohaib Khan) ने. वह नंबर 6 पर बैटिंग करने आए. कहा जाता है कि ‘अटैक इज द बेस्ट डिफेंस’. उन्होंने आते ही धुआंधार बैटिंग की. लास्ट ओवर्स में कनाडा के बॉलर्स पर दोनों तरफ से अटैक हुआ. आर्यांश और सोहैब ने देखते ही देखते 43 गेंदों पर 84 रन की पार्टनरशिप लगा दी. इस साझेदारी के चलते यूएई ने 2 गेंदें बाकी रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह यूएई की पहली जीत है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

टी20 इंटरनेशनल में यूएई के खिलाफ कनाडा की जीत का इंतजार फिर बढ़ गया. क्रिकेट के शॉर्टेस्ट फॉर्मेंट में दोनों देश की अब तक दो बार टक्कर हुई है. लेकिन, दोनों बार यूएई की टीम बाजी मारने में सफल रही. इससे पहले, 7 अक्टूबर 2019 को यूएई ने कनाडा को अबू धाबी में हराया था. 

Advertisement

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement