The Lallantop

आशीष नेहरा रिटायर भले ही हो गए हैं मगर उनकी कहानी इंस्पायर करती रहेगी

वो नेहरा जिन्हें हम सभी अब नेहरा जी बुलाते हैं.

Advertisement
post-main-image
Ashish Nehra, जो कालांतर में नेहरा जी बने
2003 वर्ल्ड कप. साउथ अफ्रीका. अच्छा, कभी सोचा है हम कैसे वर्ल्ड कप पढ़ते ही सीधे क्रिकेट वर्ल्ड कप पे पहुंच जाते हैं. जबकि वर्ल्ड कप न जाने कित्ते होते हैं. खैर, इंडिया वर्सेज़ इंग्लैण्ड. तेंदुलकर के 50 और द्रविड़ के 60 से थोड़ा ऊपर. इंडिया 250. जवाब में इंग्लैण्ड की टीम ऐसे खेली मानो बस अटेंडेंस लगाने आई हो. अटेंडेंस लेने वाला कौन? आशीष नेहरा. वॉन, स्टीवर्ट, नासिर हुसैन, कॉलिंगवुड. सबको समेट लिया. 10 ओवर में 23 रन, 2 मेडेन, 6 विकेट. उस वक़्त ऐसी गेंदबाजी इंडियन बॉलर से नहीं मांगी जाती थी. कहर बन पड़े नेहरा इंग्लैण्ड पे. सालों बाद नेहरा ने उस बॉलिंग को याद करते हुए कहा - "When you're 23, you're fearless." उसी वर्ल्ड कप फाइनल में एक भी विकेट नहीं. इंडिया मैच हार गया. समय बढ़ता है, मार्च 2006 में इंजरी के बाद टीम में आये. कुछ खास नहीं. ड्रॉप कर दिए गए. 2009 में ज़हीर खान को चोट लगी. आशीष नेहरा बुलाये गए. वेस्ट इंडीज़ टूर पे. फिर से खाली सीरीज़. फिर ड्रॉप. 2011 वर्ल्ड कप में बुलाया गया. साउथ अफ़्रीका के खिलाफ़ 13 रन बचाते हुए 16 रन दे दिए. इंडिया मैच हार गया. सोशल मीडिया के निशाने पे नेहरा. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ़ 10 ओवर में सिर्फ 33 रन. साथ में ऊँगली की चोट. फाइनल ड्रेसिंग रूम से देखा. 2011 इंग्लैण्ड टूर में नज़रंदाज़ किये गए. जबकि रणजी में खूब कमा किया. लेकिन पसीना बहता रहा. जूते के फ़ीते कसते रहे. रनअप पे नेहरा दौड़ता रहा. आईपीएल में कमबैक किया. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से. सीनियर्स की कैटेगरी में आने वाला सबसे खतरनाक बॉलर. आशीष नेहरा. ऐन मौके पे गेंद को बाहर निकालता आशीष नेहरा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टी-20 सीरीज़ में बुलाये गए. 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा. आप उसके रनअप, विकेट लेने के सेलिब्रेशन, चाल-ढाल, चेहरा और दांतों को लेकर कितने ही जोक बनाइये. लेकिन इतना ध्यान रखियेगा कि नेहरा वो है जिसने 'भक साला' कहके सरकारी नौकरी की ओर मुंह नहीं कर लिया. या अपना रेस्टोरेंट नहीं खोल लिया. या कोई शोरूम. या कोई और बिज़नेस. जिस दिन 'गिव-अप' करने को जी चाहे, इस कहानी को याद कर लीजियेगा. दरअसल क्या है न, पसीने की कीमत बहुत होती है. और नेहरा ने नेहरा जी बनके इसे प्रूव कर दिया है.

"He's 41. He's fearless."

 ये भी पढ़ें:

BCCI से एक स्पेशल रिक्वेस्ट के बाद रिटायर हो रहे हैं सबके प्यारे नेहरा जी

Advertisement

वो बाप जो अपने बेटे को मर्द बनाने के लिए रोज़ सुबह दौड़ाता था

इंदिरा ने गरीबी हटाने के नाम पर देश को आपातकाल में झोंक दिया था

Advertisement

वीडियो देखें:

Advertisement
Advertisement