भारत की ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगड़ एक बार फिर क्रिकेट खेल सकेंगी. उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फीमेल कम्युनिटी क्रिकेट में खेलने की परमिशन मिल गई है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच संजय बांगड़ अनाया के पिता हैं. अनाया सर्जरी से पहले क्रिकेट में काफी एक्टिव थीं. वह सरफराज खान और मुशीर खान के साथ मुंबई की एज-ग्रुप टीमों के लिए भी खेलीं. इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई और उनके करियर पर ब्रेक लग गया.
अनाया बांगड़ को क्रिकेट खेलने की अनुमति मिली, इस देश ने दिया मौका
ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगड़ ने पिछले साल BCCI को पत्र लिखकर खेलने की योग्यता के नियमों के बारे में पूछा था, लेकिन उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.

अनाया ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उनके लिए यह समय बहुत खास है. एक ऐसा समय था, जब उन्हें लगने लगा था कि वह क्रिकेट कभी नहीं खेल पाएंगी. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें फिर से मौका दिया है. हालांकि, अनाया फिलहाल BBL जैसी एलीट लीग्स में नहीं खेल पाएंगी. इसके लिए उन्हें टेस्टोस्टेरोन से जुड़ा क्राइटेरिया पूरा करना होगा.
क्या है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पॉलिसी?क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए खास पॉलिसी है. इसका नाम है, ‘Transgender and Gender Diverse Players in Elite Cricket Policy’. इस पॉलिसी के मुताबिक, कम से कम 12 महीने तक खिलाड़ी का सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर 10 nmol/L (nanomoles per litre) तक होना चाहिए. अनाया को भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर ब्लड टेस्ट के जरिए यह साबित करना होगा.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अनाया को इसे लेकर एक लेटर दिया गया है. इसमें बोर्ड ने लिखा,
मार्च 2027 तक आप ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या हिस्से में प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं. प्रीमियर क्रिकेट को कम्युनिटी क्रिकेट में शामिल किया जाता है. इसमें एलीट क्रिकेट शामिल नहीं है.
अनाया भारत में क्रिकेट जारी नहीं रख सकी थीं. BCCI ने इसे लेकर कोई अलग गाइडलाइंस नहीं बनाई हैं. जब अनाया के ऑस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो एक टॉप अधिकारी ने कहा,
अनाया ने BCCI से भी की थी अपीलजहां तक बात ICC की है, तो उन्होंने ट्रांसजेंडर क्रिकेटर्स पर बैन लगाया हुआ है. BCCI ने अब तक यह तय नहीं किया है कि उन्हें इसे लेकर क्या करना है. यह पहला मौका है, जब बोर्ड के सामने ऐसा कोई मामला आया है. अभी इसे लेकर गाइडलाइंस बनाई जाएंगी.
अनाया ने पिछले साल BCCI को पत्र लिखकर खेलने की योग्यता के नियमों के बारे में पूछा था, लेकिन उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. पिछले साल जून में अनाया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला था. उन्होंने BCCI और ICC के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की अपील की थी. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि ट्रांस एथलीट्स के क्रिकेट खेलने की पॉलिसी का आधार ‘पुरानी सोच’ नहीं, बल्कि डेटा होना चाहिए. इसके लिए चर्चा भी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में दिखा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, इस बार बैटिंग नहीं बॉलिंग में किया कमाल
इसके लिए उन्होंने मैनचेस्टर मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की रिसर्च का हवाला दिया था. यह रिसर्च अनाया की मेडिकल रिपोर्ट्स पर की गई थी. इसमें बताया गया था कि हार्मोन थेरेपी का उनकी ताकत, स्टैमिना और ग्लूकोज लेवल पर क्या असर हुआ. अनाया की इस रिपोर्ट पर BCCI का कोई जवाब नहीं आया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी रिपोर्ट पढ़ी. अनाया से उनके ब्लड रिपोर्ट और सर्जरी की जानकारी मांगी. इसके बाद उन्हें खेलने का मौका मिला.
वीडियो: Yashasvi Jaiswal को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, ICC ने Sri Lankan Bowler को भी दी सजा












