वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं. इन सभी मैचों में वे बेंच पर रहे. गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने 'वंडर ब्वॉय' वैभव को चांस देना मुनासिब नहीं समझा. 17 अक्टूबर को सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर दो शब्दों की स्टोरी पोस्ट की. उनके इन दो शब्दों ने सबका ध्यान खींच लिया.
वैभव सूर्यवंशी को 4 मैचों में मौका नहीं मिला, इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'दो शब्द' लिख दिए
Vaibhav Sooryavanshi को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में अभी तक खेलने का चांस नहीं मिला है. 17 अक्टूबर को सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. इस मैच से पहले वैभव ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की.

भारतीय क्रिकेट के उभरते स्टार वैभव सूर्यवंशी को अभी भी यकीन है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. वैभव ने बेंगलुरु में होने वाले मैच से पहले इंस्टाग्राम पर दो शब्द लिखकर स्टोरी शेयर की. उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. वैभव ने स्टोरी में लिखा, "Still believing." यानी-
अभी भी भरोसा है.

वैभव सूर्यवंशी की ये पोस्ट उम्मीद बनाए रखने की तरफ इशारा देती है. अगर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मौका मिलता है, तो वे जरूर भारत को सीरीज जिताने में अपना योगदान देना चाहेंगे.
सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका?एशियन गेम्स में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के प्लेइंग-11 में रहते हुए भी वैभव सूर्यवंशी खेले थे. लेकिन, तब टीम मैनेजमेंट ने एक बॉलर कम खिलाया था. यही वजह थी कि वैभव को एशियन गेम्स में टीम की प्लेइंग-11 में मौका मिला. लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड कोच गौतम गंभीर पूरी बॉलिंग स्ट्रेंथ के साथ टीम उतार रहे हैं. शायद इसके चलते वैभव को प्लेइंग-11 में जगह बनाने में मुश्किल हो रही है.
ये भी पढ़ें: अन्वय द्रविड़ ने फिर ठोका तूफानी शतक, 20 चौके और 3 छक्के जड़ गुजरात के खिलाफ गदर काटा
वेस्टइंडीज ने 5 T20I मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को तगड़ी चुनौती दी है. कैरेबियाई टीम ने पूरी सीरीज में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बैटिंग के मामले में वेस्टइंडीज की टीम भारत से एक कदम आगे नजर आई.
नतीजा, भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है. सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया पर प्रेशर है. भारतीय टीम अपने घर में 7 साल से T20 सीरीज नहीं हारी है. भारतीय क्रिकेट टीम अपनी सरजमीं पर आखिरी बार साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया से T20I सीरीज हारी थी.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया













