The Lallantop

गांगुली बनाएंगे दिल्ली को IPL चैंपियन! युवराज के बाद श्रीलंका के धाकड़ पेसर को बनाया बॉलिंग कोच

Delhi Capitals Coaching Setup Changes : IPL 2027 में Delhi Capitals को पहला ख‍िताब जिताने के लिए हेड कोच Sourav Ganguly अब नई स्ट्रैटजी लेकर आ रहे हैं. उन्होंने पहले Yuvraj Singh को टीम का बैटिंग कोच बनाया. अब उन्होंने Chaminda Vaas को अपना बॉलिंग कोच बना लिया है.

Advertisement
post-main-image
हेड कोच सौरव गांगुली ने चामिंडा वास को बनाया द‍िल्ली कैपिटल्स का बॉलिंग कोच. (Courtesy : Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 के लिए नया कोचिंग सेटअप तैयार किया है जिसमें सौरव गांगुली हेड कोच, युवराज सिंह बैटिंग कोच और चामिंडा वास बॉलिंग कोच बनाए गए हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स लंबे समय से IPL ट्रॉफी जीतने में असफल रही है और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की जरूरत महसूस की गई जिसके चलते नया सेटअप बनाया गया।
  • वास के बॉलिंग कोच बनने से टीम के कोचिंग स्टाफ को मजबूती मिली है और यह नया संयोजन टीम की IPL 2027 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ाता है।

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 के लिए अभी से फील्ड‍िंग सेट करना शुरू कर दिया है. हेड कोच दादा यानी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की अगुवाई में एक नया कोचिंग सेटअप तैयार किया जा रहा है. इसमें पहले, सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) शामिल हुए. अब सेटअप में एक और धाकड़ नाम जुड़ गया है.

Advertisement

श्रीलंका के लीजेंडरी पेसर चामिंडा वास (Chaminda Vaas) का. वास को दिल्ली का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर वास का एक वीडियो शेयर कर इसका ऑफिश‍ियल ऐलान किया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा नाम हैं वास

बाएं हाथ के दिग्गज पेसर चामिंडा वास का जलवा किसी से छिपा नहीं है. भारत में हुए 1996 ODI वर्ल्ड कप में श्रीलंका को चैंपियन बनाने में वास का बड़ा हाथ था. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट एक्सपीरियंस भी धाकड़ है. 111 टेस्ट और 322 ODI में वो श्रीलंका को रिप्रजेंट कर चुके हैं. इस दौरान उनके नाम टेस्ट में 355 और ODI में 400 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है.

Advertisement

वास की पहचान उनकी इनस्विंगर्स और सटीक लाइन लेंथ रही है. लसिथ मलिंगा से पहले श्रीलंकाई पेस अटैक की जान वास ही थे. कहते हैं जब वो हाथ में गेंद लेकर दौड़ते थे, अच्छे-अच्छे बैटर्स के हाथ पांव फूल जाते थे. क्रिकेट इतिहास में श्रीलंका के सबसे सफल बॉलर्स में वो शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : दीप्ति शर्मा और डेब्यूटेंट निकी प्रसाद ने भारत को हार से बचाया, 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला

बहरहाल, 52 साल के वास का कोचिंग एक्सपीरियंस भी तगड़ा है. वो अपनी नेशनल टीम के अलावा 2016 T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के भी बॉलिंग कोच रह चुके हैं. वास कीवी पेसर्स को भी बतौर कंसल्टेंट टिप्स दे चुके हैं.

Advertisement
फ्रेंचाइजी की नजर IPL ट्रॉफी पर

वहीं, फ्रेंचाइजी की बात करें, तो इन दिनों दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव की आंधी चल रही है. हेमांग बदानी की छुट्टी के बाद से लगातार कोचिंग स्टाफ में चेंज चल रहा है. पहले 6 अक्टूबर को सौरव गांगुली को हेड कोच बनाया गया. फिर 13 अक्टूबर को युवराज सिंह बतौर बैटिंग कोच जुड़े. अब वास के बतौर बॉलिंग कोच आने से सपोर्ट स्टाफ बहुत सॉलिड हो गया है.

IPL इतिहास में अब तक दो ही टीमें हैं, जिन्होंने कभी ट्रॉफी नहीं जीती. पहली दिल्ली कैपिटल्स और दूसरी पंजाब किंग्स. पंजाब ने 2025 में कई मेजर बदलाव किए और रिकी पोंटिंग को जिम्मेदारी सौंपी. लेकिन, दिल्ली का कैंपेन पिछले दो सीजन में कुछ खास नहीं रहा. IPL 2026 में भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही. टीम ने नंबर 6 पर अपना अभ‍ियान खत्म किया. ऐसे में दादा, युवी और वास की ये तिकड़ी अब इस इतिहास को बदलने के इरादे से उतरेंगे. 

वीडियो: जब युवराज सिंह ने पिता रेफरी के सामने स्टुअर्ट ब्रॉड के उड़ाए छक्के!

Advertisement