The Lallantop

अन्वय द्रविड़ ने फिर ठोका तूफानी शतक, 20 चौके और 3 छक्के जड़ गुजरात के खिलाफ गदर काटा

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर-19 के कप्तान अन्वय द्रविड़ जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने टूर्नामेंट का दूसरा शतक ठोका. इससे पहले अन्वय ने चंडीगढ़ के खिलाफ 62 बॉल्स पर 104 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली थी. तब कर्नाटक ने चंडीगढ़ को 100 रनों से हराया था.

Advertisement
post-main-image
अन्वय द्रविड़ ने गुजरात के खिलाफ 151 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. (Courtesy: BCCI Domestic)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वीनू मांकड़ ट्रॉफी के 75वें मैच में कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान अन्वय द्रविड़ ने गुजरात अंडर-19 के खिलाफ 151 रन की पारी खेली, जिससे उनकी टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
  • बारिश के कारण मैच के बीच लक्ष्य को VJD मेथड से संशोधित किया गया, जिससे कर्नाटक को जीत के लिए 352 रन बनाने थे, जबकि गुजरात ने 357 रन बनाए थे।
  • अन्वय द्रविड़ की इस पारी से कर्नाटक अंडर-19 टीम नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई, और उनकी व्यक्तिगत फॉर्म ने टीम के प्रदर्शन को मजबूत किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने शानदार बैटिंग करके वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तहलका मचा रखा है. 16 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का 75वां मैच कर्नाटक अंडर-19 और गुजरात अंडर-19  की टीमों के बीच खेला गया. विजयनगरम में हुए मुकाबले में अन्वय द्रविड़ ने गदर काट दिया. उन्होंने तूफानी अंदाज में 151 रन बनाए. ये टूर्नामेंट में उनकी दूसरी सेंचुरी है.

Advertisement

बारिश से प्रभावित मैच में गुजरात ने कर्नाटक को 352 रनों का टारगेट दिया, जो अन्वय द्रविड़ की धुआंधार बैटिंग के आगे कम पड़ गया. कर्नाटक ने इस मुकाबले में VJD मेथड के आधार पर 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत की बदौलत कर्नाटक टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है. 

अन्वय द्रविड़ ने की विस्फोटक बैटिंग

गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 19 रनों पर गिर गया. निहाल पटेल 9 रन बनाकर आउट हो गए. फिर मिडिल ऑर्डर में समीर भंडारी और यश पंजवानी ने पारी को संभाला. दोनों की धुआंधार शतकीय पारियों के दम पर गुजरात ने 50 ओवर्स में 357 रन बनाए. समीर ने नॉट आउट 119 और यश पंजवानी ने नॉट आउट 106 रनों की पारियां खेली.

Advertisement
अन्वय द्रविड़ का तूफानी शतक

गुजरात ने कर्नाटक को मैच जीतने के लिए 358 रनों का टारगेट दिया. लेकिन, मैच के बीच बारिश के चलते टारगेट रिवाइज किया गया. कर्नाटक को मैच जीतने के लिए 352 रन का टारगेट मिला. कर्नाटक की शुरुआत भी खराब रही. पहला विकेट 30 रनों पर गिर गया. ओपनर नीतीश आर्या 6 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे ओपनर आर रोहित रेड्डी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. वे 26 रन बनाकर चलते बने. 

दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद, अन्वय द्रविड़ और ध्रुव कृष्णन ने कर्नाटक की पारी को आगे बढ़ाया. इस दौरान 17 वर्षीय अन्वय द्रविड़ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करके गुजरात के बॉलर्स के धागे खोल दिए. उन्होंने 100 बॉल्स पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली. अन्वय ने अपनी इनिंग्स में 20 चौके और 3 छ्क्के जड़े. 

दूसरे एंड से ध्रुव कृष्णन ने भी उनका साथ दिया. ध्रुव ने भी धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने 100 गेंदों पर 130 रन बनाए. ध्रुव ने अपनी इनिंग में 15 चौके और 2 छक्के लगाए. इन दोनों बैटर्स की शानदार बैटिंग के चलते कर्नाटक अंडर-19 ने VJD मेथड से ये मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'तलाक के बाद शराब पीने में लाइन क्रॉस कर दी', 26 दिन रिहैब में रहे युजवेंद्र चहल

जबरदस्त फॉर्म में हैं अन्वय द्रविड़

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर-19 के कप्तान अन्वय द्रविड़ जबरदस्त फॉर्म में हैं. इस टूर्नामेंट में ये उनका दूसरा शतक है. इससे पहले अन्वय ने चंडीगढ़ के खिलाफ 62 बॉल्स पर 104 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली थी. तब कर्नाटक ने चंडीगढ़ को 100 रनों से हराया था. इस हफ्ते की शुरुआत में अन्वय ने दिल्ली के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी की थी. तब अन्वय ने 41 बॉल्स पर 85 रन बनाए थे.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement