The Lallantop

टिम डेविड ने आपत्तिजनक इशारा किया, लगा तगड़ा जुर्माना

इस सीजन में यह दूसरी बार है, जब IPL की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए डेविड पर जुर्माना लगाया गया है.

Advertisement
post-main-image
टिम डेविड को 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टिम डेविड को IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आपत्तिजनक मिडिल फिंगर इशारा करने के कारण उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना और दो डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए हैं।
  • टिम डेविड पर यह सजा IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के नियम 2.6 के उल्लंघन के चलते लगी है, जिसमें अश्लील या आपत्तिजनक इशारों का प्रयोग प्रतिबंधित है।
  • RCB ने मुंबई को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में हराया, जबकि टिम डेविड की सजा से उनके आईपीएल प्रदर्शन और टीम की छवि पर असर पड़ सकता है।

IPL 2026 में कई खिलाड़ी अब तक अपना गुस्सा दिखाने के चलते सजा पा चुके हैं. इस लिस्ट में अब नया नाम है टिम डेविड का. RCB के इस प्लेयर पर उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. टिम डेविड को आपत्तिजनक इशारा करने के कारण यह सजा मिली है.

Advertisement
टिम डेविड की गलती हरकत

10 मई को RCB का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से था. इस मैच में टिम डेविड गोल्डन डक पर आउट हुए थे. यह मैच आखिरी गेंद पर जाकर खत्म हुआ और जीत RCB के खाते में आई. मैच के दौरान जब कैमरा टिम डेविड पर गया तो वह मिडिल फिंगर दिखा रहे थे. यह साफ नहीं था कि वह किसके लिए यह जेश्चर कर रहे थे. पर यह सजा देने के लिए काफी था. जुर्माने के साथ-साथ टिम को दो डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं.

IPL ने दी सजा

IPL ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,

Advertisement

टिम को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के नियम 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. ये ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या आपत्तिजनक हो. टिम ने अपनी गलती मान ली है, और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को स्वीकार लिया.

इस सीजन में यह दूसरी बार है, जब IPL की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए डेविड पर जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन न करने के लिए भी उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था. साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया था. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 2 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. 

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं आकिब नबी! एक नाम चौंकाने वाला होगा 

Advertisement

RCB ने मुंबई को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में दो विकेट से हराया. आखिरी ओवर में RCB की टीम को 15 रन चाहिए थे. राज बावा के ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर रसिख सलाम ने दो रन लेकर मैच खत्म कर दिया. इस जीत के बाद RCB की टीम IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. MI इस हार के बाद इस सीजन से बाहर हो गई है.

वीडियो: जेमी ओवरटन ने एक ओवर में ऐसा क्या किया कि पीछे रह गए जोश इंग्लिस और उर्विल पटेल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement