The Lallantop

'रामायण' को मिलेगी देश की सबसे महंगी म्यूजिक डील? दुनियाभर की कंपनियां लाइन में खड़ी!

फिलहाल सबसे महंगे म्यूजिक राइट्स बेचने का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के नाम पर है. मगर 'रामायण' के आगे सब फेल हो जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स सोनी पिक्चर्स ने खरीदे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म रामायण के म्यूजिक राइट्स की कीमत 100 करोड़ रुपए तय की गई है, जिसमें Hans Zimmer और AR Rahman जैसे प्रमुख कम्पोजर्स ने योगदान दिया है।
  • भारतीय और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक कंपनियां जैसे टी-सीरीज़, सोनी म्यूजिक और यूनिवर्सल ने इस म्यूजिक राइट्स को खरीदने में रुचि दिखाई है, जो इसके ग्लोबल अधिकारों कारण है।
  • मेकर्स ने अभी तक कोई डील फाइनल नहीं की है, लेकिन 100 करोड़ रुपए की कीमत स्वीकृत हुई तो यह देश की सबसे महंगी म्यूजिक डील बन सकती है।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का म्यूजिक फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक है. इसके लिए Namit Malhotra दो-दो ऑस्कर जीतने वाले कम्पोज़र Hans Zimmer और AR Rahman को साथ ले आए हैं. वहीं लिरिक्स लिखने का काम Kumar Vishwas को मिला है. साथ ही Rishabh Rikhiram Sharma भी फिल्म के म्यूज़िक में कॉन्ट्रिब्यूट कर रहे हैं. यही कारण है कि फिल्म के म्यूजिक का बड़ी बेसब्री से पब्लिक को इंतज़ार है. ये तो हो गई भूमिका. खबर ये है कि मेकर्स ने ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स की कीमत 100 करोड़ रुपए तय की है. और मज़ेदार बात ये है कि इसे खरीदने में देश-दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है.

Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, नमित मल्होत्रा ने 'रामायण पार्ट 1' के म्यूजिक के लिए 100 करोड़ रुपए मांगे हैं. भारत में आज तक किसी भी फिल्म को म्यूज़िक के लिए इतने पैसे नहीं मिले. इस डील के तहत खरीदार को फिल्म के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स मिलेंगे. वो भी केवल हिंदी नहीं बल्कि हर उस भाषा में, जिसमें मूवी रिलीज़ होगी. रिपोर्ट है कि 'रामायण' दुनिया भर की 45 भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है. दूसरे शब्दों में कहें तो जितनी ज़्यादा इसकी कीमत है, उससे कहीं ज्यादा इसमें प्रॉफिट कमाने का अवसर भी. 

फिलहाल कई बड़े म्यूजिक लेबल्स ने 'रामायण' के म्यूजिक में अपनी रुचि दिखाई है. इनमें टी-सीरीज़, सोनी म्यूजिक, सारेगामा और यूनिवर्सल समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं. टी-सीरीज़ और सारेगामा भारत की हैं. वहीं सोनी और यूनिवर्सल इंटरनेशनल बिडर्स हैं. खबर है कि सोनी ने मेकर्स को 70 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं, जो कि अब तक का हाइएस्ट कोटेड प्राइस है. वहीं, टी-सीरीज़ ने 60 करोड़ रुपए की पेशकश रखी है. ये दोनों ही ऑफर्स 'रामायण' को देश की सबसे महंगी म्यूजिक डील पाने वाली फिल्म बना सकते हैं. मगर नमित 100 करोड़ रुपए से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं.

Advertisement

भारत की सबसे महंगी म्यूज़िक डील रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' के नाम है. टी-सीरीज़ ने उसके लिए 58 करोड़ रुपए चुकाए थे. दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' है, जिसके लिए मेकर्स को 55 करोड़ रुपए मिले. उसे भी टी-सीरीज़ ने ही खरीदा था. तीसरे नंबर पर आती है शाहरुख खान स्टारर ‘किंग’. उसके लिए ज़ी म्यूजिक ने 45 करोड़ रुपए दिए हैं. यूं तो 'रामायण' के मेकर्स ने अब तक कोई डील फाइनल नहीं की है. अगर 100 करोड़ वाली बात सच होती है, तो ये आने वाले कई सालों तक देश की सबसे महंगी म्यूजिक डील बनी रहेगी. 

वीडियो: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुआ 'रामायण' का ट्रेलर!

Advertisement
Advertisement