The Lallantop

तिलक को वैभव ने उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब! दोनों के बीच अब क्यों हुई जुबानी जंग?

Duleep Trophy Final : ईस्ट जोन के ख‍िलाफ Tilak Varma ने पहली इनिंग्स में 99 रन बनाए. इस दौरान चौथे दिन Vaibhav Sooryavanshi उनके पास जाकर बातचीत करते दिखे. इससे पहले, मैच के पहले दिन तिलक ने वैभव से कुछ कहा था.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा ने मैच के पहले दिन स्लेज किया था. (फोटो-Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली इनिंग्स में 708 रन बनाकर साउथ जोन के खिलाफ बड़ी लीड हासिल की।
  • मैच के दौरान तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले दिन की स्लेजिंग को लेकर विवाद हुआ, जो चौथे दिन भी जारी रहा।
  • ईस्ट जोन ने दूसरी इनिंग्स में भी अच्छी स्थिति बनाए रखी है और मैच में उनकी पकड़ मजबूत दिख रही है।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का पलड़ा भारी है. पहली इनिंग्स में टीम ने 372 रनों की लीड बनाई. हालांकि, साउथ जोन की बैटिंग के दौरान एक बार फिर ऐसा वाकया हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. साउथ जोन की तरफ से कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज़्यादा 99 रन बनाए. इस दौरान पहले दिन वाली घटना रिपीट हुई. लेकिन, इस बार क्रीज पर तिलक वर्मा थे. वैभव सूर्यवंशी मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे.

Advertisement

दोनों प्लेयर्स के बीच एक बार फिर जुबानी जंग देखने को मिली. पहले दिन तिलक ने वैभव को स्लेज किया था. 4 दिन बाद अब वैभव उनके पास जाकर कुछ कहते दिखे. इसी कारण से अब पूरा प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, ये मामला चौथे दिन के पहले सेशन का है.

वैभव ने क्या किया?

साउथ जोन की टीम ईस्ट जोन के 708 रनों के विशाल स्कोर का पीछा कर रही थी. टीम के 8 विकेट गिर चुके थे. लेकिन, तिलक एक छोर संभाल रखे थे. तभी वैभव तिलक के पास गए. दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. वैभव तिलक से कुछ कहते दिखे. फिर शांत होकर वहां से वापस लौट गए.

Advertisement

फिर क्या था? देखते ही देखते एक बार फिर पूरे प्रकरण की चर्चा शुरू हो गई. दरअसल, मैच के पहले दिन तिलक इसी अंदाज में वैभव से कुछ कहते देखे गए थे. ईस्ट जोन के दोनों ओपनर्स वैभव और अभ‍िमन्यु दोनों आक्रामक क्रिकेट खेल रहे थे. शुरुआती 10 ओवर्स में ही दोनों ने माहौल बना दिया था. इसी को लेकर तिलक वैभव के पास गए. उन्होंने वैभव पर दबाव बनाने की भी कोश‍िश की. हालांकि, इससे वैभव की बैटिंग के अंदाज में कोई अंतर नहीं आया. उन्होंने पहली इनिंग्स में 44 रन बनाए.

ये भी पढ़ें : 'क्या रे वाइस कैप्टन?', 15 साल के वैभव को तिलक ने क्यों किया स्लेज?

इधर, 4 दिन बाद मामला बिल्कुल उलट था. ईस्ट जोन मैच पर पकड़ बना चुकी थी. तिलक अकेले स्ट्रगल कर रहे थे. लेकिन, वैभव को पहले दिन का वो घटनाक्रम याद था. उन्होंने मौका नहीं छोड़ा. इस बार वो तिलक के पास गए और उनसे कुछ कहा.  यानी 4 दिन पहले तिलक ने जो किया, वैभव ने अपने अंदाज में उसका जवाब दिया.  

Advertisement
मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें, तो ईशान किशन की 270 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर ईस्ट जोन ने पहली इनिंग्स में 708 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. चेन्नई के चेपॉक में चल रहे इस मैच में साउथ जोन की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन ही बना सकी. उनके पास साउथ जोन को फॉलोऑन करवाने का मौका था. लेकिन, टीम ने दोबारा बैटिंग करने का फैसला किया. चौथे दिन टी ब्रेक तक ईस्ट जोन ने 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं. ईशान एक बार फिर 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, दूसरी इनिंग्स में वैभव सिर्फ 8 रन बना सके. 

वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड

Advertisement