The Lallantop

आयरलैंड और इंग्लैंड T20 टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस बने कप्तान, सूर्यवंशी को भी मौका

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और प्रिंस यादव T20 टीम में नए चेहरे हैं. साल की शुरुआत में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की छुट्टी कर दी गई है. उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली. उनकी जगह Shreyas Iyer को नया कप्तान बनाया गया है.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर (बाएं) को T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ 16 सदस्यीय T20 टीम घोषित की है, जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया और वैभव सूर्यवंशी तथा प्रिंस यादव को शामिल किया गया है।
  • वैभव सूर्यवंशी का चयन आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन और रिकॉर्ड 776 रन बनाने, 72 छक्के लगाने के कारण हुआ है, जबकि प्रिंस यादव की तेज गेंदबाजी भी कारण बनी।
  • नए कप्तान और खिलाड़ियों के साथ यह टीम आगामी T20 सीरीज में प्रतिस्पर्धा करेगी, साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए अलग 15 सदस्यीय टीम भी घोषित की गई है।

आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है. 16 मेंबर्स वाली टीम में ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका मिला है. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. सूर्यकुमार को टीम में भी जगह नहीं मिली है. एशियन गेम्स 2026 के लिए भी 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है.

Advertisement
पहली बार खेलेंगे सूर्यवंशी

आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर ‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी पहली बार T20I सीरीज खेलते नजर आएंगे. हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 में उनका बल्ला खूब चला. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए. इस सीजन वैभव ने IPL में एक सेंचुरी समेत 5 हाफ सेंचुरी लगाईं.

IPL 2026 में वैभव ने सबसे ज्यादा 72 छक्के हिट किए, जो एक रिकॉर्ड है. IPL के एक सीजन में इतने छक्के किसी बैटर ने नहीं लगाए हैं. साल 2012 में क्रिस गेल ने IPL के एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे. इस रिकॉर्ड को भी वैभव ने ध्वस्त कर दिया. वैभव ने IPL 2026 में 135 बाउंड्री लगाईं. यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वैभव के टैलेंट को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें टीम इंडिया में सेलेक्ट किए जाने की मांग की थी. 

Advertisement
प्रिंस यादव को भी मौका

आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया में प्रिंस यादव को भी शामिल किया गया है. वह पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं.  IPL 2026 में प्रिंस यादव ने अपनी बॉलिंग के जबरदस्त इम्पैक्ट डाला टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए LSG के लिए सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए. 32 रन देकर 3 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस रही.

प्रिंस यादव रफ्तार के सौदागर हैं. वह 145 किमी स्पीड से गेंद की क्षमता रखते हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर अगर कंडीशन पेस बॉलिंग के मुताबिक हुईं, तो प्रिंस यादव काफी असरदार साबित होंगे.

आयरलैंड/इंग्लैंड के खिलाफ भारत की T20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्वोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

Advertisement
एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम का ऐलान

एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारत की 15 मेंबर्स वाली टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में प्रिंस यादव और मोहम्मद सिराज को शामिल नहीं किया गया है. एशियन गेम्स में जसप्रीत बुमराह की एंट्री हुई है. 

एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

जापान एशियन गेम्स 2026 को होस्ट कर रहा है. ये गेम्स 19 सितंबर 2026 से लेकर 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के शहर नागोया में खेले जाएंगे. 

वीडियो: सूर्यकुमार यादव किन गलतियों की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं?

Advertisement