The Lallantop

क्या सच में अमेरिका के ख‍िलाफ भारतीय टीम ओवर कॉन्फिडेंट हो गई थी?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी माना कि टीम को कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है. टीम को बड़े मुकाबलों से पहले अपने बेस्ट फॉर्म में आना होगा. भारत को अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. (Photo-PTI)

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी ने फैंस की धड़कनें रोक दी थीं. छक्के-चौकों की बरसात करने वाले भारतीय स्टार संघर्ष करते दिखे. इसी को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने टीम इंडिया को ओवर कॉन्फिडेंट बताया है. उनका कहना है कि भारतीय टीम ने काफी निराश किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
टीम इंडिया हो गई ओवर कॉन्फिडेंट

पूर्व भारतीय ओपनर सद्दगोप्पन रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस पारी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा,

भारत ने अपनी क्षमता के हिसाब से बैटिंग नहीं की. लेकिन, गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की गलती को सुधारा. यह पूरी तरह से ओवरकॉन्फिडेंस था, जिसकी वजह से भारत की बैटिंग निराशाजनक रही. भले ही आप बल्ले से शेर हों, लेकिन आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि सामने वाली टीम बस आपके सामने सरेंडर कर देगी. जीतने के लिए आपको कुछ एफर्ट करना पड़ता है.

Advertisement

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

इतने शानदार टैलेंट होने के बावजूद, भारत को बिना कुछ ज़्यादा किए सही कोशिश करनी होगी. यह ज़रूरी है कि भारत किसी भी टीम को कम न समझे. अगर इस वर्ल्ड कप में भारत से कोई गलती होती है, तो यही वजह होगी. लेकिन यह अच्छा हुआ कि उन्हें पहले ही मैच में एक वेक-अप कॉल मिल गया. अब से भारत सावधान रहेगा, जैसा कि हमने गेंदबाज़ी में पहले ही देख लिया है.

यह भी पढ़ें- सूर्या ने की कॉल, जवाब मिला मजाक मत करो... पहले मैच में जलवा दिखाने के बाद सिराज ने सब बताया

Advertisement
सूर्यकुमार यादव ने भारत को बचाया

सूर्यकुमार अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दबाव भरी परिस्थिति में संभलकर खेलते हुए अंत तक डटे रहे. उन्होंने 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. रमेश ने आगे कहा कि अमेरिका के खिलाफ मैच में भारत को केवल सूर्यकुमार यादव ने बचाया. अगर वह नहीं चलते तो भारत यह मैच हार जाता. उन्होंने कहा,

हाल ही में T20I में भारत ने कई टीमों को डराया है. लेकिन, आज पासा पलट गया, और उन्हें पसीना बहाना पड़ा. अगर सूर्यकुमार यादव अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो भारत हार जाता. भारत 160 तक सिर्फ़ उनकी धीमी शुरुआत और आखिर में तेज़ रन बनाने की वजह से ही पहुंच पाया. अगर USA ने सूर्या का वह कैच पकड़ लिया होता, तो 160 रन बनाना एक दूर का सपना होता.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी माना कि टीम को कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है. टीम को बड़े मुकाबलों से पहले अपने बेस्ट फॉर्म में आना होगा. भारत को अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है.

वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement