आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के बाद, टीम इंडिया (Team India) के कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद, कम से कम एक सदस्य का टीम इंडिया का साथ छोड़ना तय है. इस स्टाफ मेंबर की एक IPL टीम से जुड़ने की बात चल रही है. यह डील लगभग तय हो गई है. कोचिंग स्टाफ में बदलाव की बात ऐसे समय आई है, जब इंग्लैंड टूर के बाद BCCI टीम का रिव्यू करेगा.
BCCI लेगा एक्शन? टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ बदलेंगे : रिपोर्ट
इंग्लैंड टूर के बाद टीम इंडिया (Team India) के कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, फील्डिंग कोच टी दिलीप (T Dilip) टीम इंडिया का साथ छोड़ सकते हैं. इंग्लैंड टूर उनकी लास्ट सीरीज है.


TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के कम से कम दो मेंबर भारतीय टीम से अलग हो सकते हैं. टीम का साथ छोड़ने वाला दूसरा कोच कौन होगा, अभी उनके नाम का खुलासा नहीं हुआ है?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि काफी समय से ड्रेसिंग सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसकी जड़ें भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से जुड़ी हैं. इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था.
इस हार के बाद से ड्रेसिंग रूम में दरारें गहरी हो गई थीं. इस समय टीम मैनेजमेंट में सब कुछ ठीक नहीं है. सेलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ के बीच मतभेद की वजह से यह स्थिति और जटिल हो गई है.
रिपोर्ट के हवाले से यह भी पता चला है कि स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतले को टीम में शामिल करना कामचलाऊ व्यवस्था नहीं थी. बहुतले इससे पहले, 2024 में श्रीलंका टूर पर टीम इंडिया के साथ अंतरिम बॉलिंग कोच के तौर पर जुड़े थे. उस समय टीम के रेगुलर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल फैमिली इमरजेंसी के चलते टीम के साथ श्रीलंका नहीं जा पाए थे.
टी दिलीप छोड़ेंगे टीम का साथस्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक, फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम इंडिया से हटने वाले हैं. भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड टूर उनकी लास्ट सीरीज है. टी दिलीप को साल 2023 में टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया था. उनका कॉन्ट्रैक्ट 2 साल के लिए था. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद, उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया. लेकिन, बाद में उन्हें यह जिम्मेदारी दे दी गई थी. भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को 2+1 ईयर का कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है.
खबर के मुताबिक, टी दिलीप IPL में जा सकते हैं. उनकी KKR से बात चल रही है. वह कोलकाता नाइट राइडर्स को जॉइन कर सकते हैं. इसके अलावा, कुछ और IPL टीमें भी फील्डिंग कोच की तलाश कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट! कभी वॉशरुम तक नहीं था, महिला क्रिकेट के अपमान से सम्मान की पूरी कहानी
फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम इंडिया का अचानक साथ क्यों छोड़ रहे हैं? इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है? ऐसा कहा जा रहा है कि उनके जाने की वजह, टीम की खराब परफॉर्मेंस हो सकती है. पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के फील्डिंग के स्तर में भी गिरावट आई है.
क्लीन स्वीप की कगार पर टीम इंडियाटीम इंडिया की आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर T20 सीरीज में शर्मनाक परफॉर्मेंस रही. आयरिश टीम ने भारत को T20I सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम क्लीन स्वीप के कगार पर पहुंच गई है. इंग्लिश टीम ने T20 सीरीज में 3-0 की निर्णयायक बजा ढ़त हासिल कर ली है. इस सीरीज का आखिरी मैच 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जा रहा है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









