The Lallantop

'रामायण' के बहाने इन ऑस्कर नॉमिनेटेड म्यूजिक कम्पोज़र ने हान्स ज़िमर पर तंज कस दिया

मैक्स रिक्टर ने कहा कि वो 'रामायण' जैसी फिल्म में काम करने का फ़ैसला सोच-समझकर लेंगे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के अब तक पांच गाने रिलीज़ हो चुके हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 'रामायण: पार्ट 1' फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विजेता हांस ज़िमर और ए आर रहमान द्वारा तैयार किया जा रहा है, और यह 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
  • मैक्स रिक्टर ने लोकल म्यूजिक संस्कृति से जुड़ी फिल्मों में काम करने से इसलिए इंकार किया क्योंकि उन्हें संबंधित संस्कृति की पर्याप्त जानकारी नहीं थी।
  • 'रामायण' के संगीत पर चर्चा के बाद मैक्स रिक्टर ने अपने अनुभव साझा किए और उन्होंने भविष्य में लोकल संगीत संस्कृति वाले प्रोजेक्ट्स में काम करने से बचने की बात कही।

Ramayana भारतीय सिनेमा इतिहास का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. इसके म्यूजिक के लिए Namit Malhotra ऑस्कर विनर्स Hans Zimmer और AR Rahman को साथ लाए हैं. पर दूसरी तरफ़, वेटरन म्यूजिक कम्पोज़र Max Richter का कहना है कि अगर उनके पास ये ऑफर आता, तो वो इसमें काम नहीं करते. उनका मानना है कि एक विदेशी कम्पोज़र होने के नाते वो ऐसे प्रोजेक्ट्स से दूरी बनाएंगे, जिसका सेंटर लोकल म्यूजिक कल्चर हो. 'रामायण' के केस में बिल्कुल ऐसा ही है.

Advertisement

मैक्स रिक्टर को दुनिया के सबसे बेहतरीन म्यूजिक कम्पोजर्स में से एक माना जाता है. 'ब्लैक मिरर', 'अराइवल' और 'शटर आइलैंड' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में उनका म्यूजिक इस्तेमाल किया गया है. 2026 में 'हैमनेट' फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था. यही नहीं, इरफ़ान खान और निमरत कौर स्टारर 'द लंचबॉक्स' का म्यूजिक भी उन्होंने ही तैयार किया था. फिलहाल वो अपने कॉन्सर्ट के लिए भारत आए हुए हैं. इस दौरान वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने हिंदी फिल्मों में दोबारा काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की.  

ये पूछे जाने पर कि क्या हान्स ज़िमर की तरह वो भी 'रामायण' जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना पसंद करेंगे, रिक्टर ने साफ़ मना कर दिया. उन्होंने कहा,

Advertisement

"मैं रामायण जैसी फिल्म में काम करने का फैसला बहुत सोच-समझकर लूंगा. रामायण लोगों की बुनियाद से जुड़ा ग्रंथ है. ये द लंचबॉक्स से काफी अलग है, जो भारत के जबरदस्त लंचबॉक्स सिस्टम पर आधारित है. यूं तो है वो भी कल्चर स्पेसिफिक लेकिन रामायण जैसी नहीं है. मुझे लगता है कि फिल्मों में काम करते हुए किसी कहानी से जुड़ने के कई तरीके मिल सकते हैं. लेकिन मैं आमतौर पर ऐसी मूवीज़ करने से मना कर देता हूं, जहां एक बेहद खास लोकल म्यूजिक कल्चर कहानी का अहम हिस्सा हो.”

चर्चा के दौरान रिक्टर ने एक हालिया एग्जाम्पल दिया, जहां उन्होंने एक प्रोजेक्ट को इसी वजह से ठुकराया था. वो बताते हैं,

"मैंने हाल ही में एक फिल्म करने से मना कर दिया. उसकी कहानी ओल्ड वेस्ट अमेरिका में रहने वाले एक चीनी समुदाय की थी. मूवी का ज्यादातर म्यूजिक ओल्ड वेस्ट, अमेरिकी वेस्टर्न या चाइनीज़ लोकगीत पर आधारित था. मुझे फिल्म बहुत पसंद आई. पर साथ ही ये भी लगा कि मुझे उस संस्कृति और संगीत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं. इसलिए इस काम को कोई और मुझसे बेहतर कर पाएगा.”

Advertisement

'रामायण: पार्ट 1' के अब तक पांच गाने रिलीज़ हो चुके हैं. इनमें 'जय जय राम', 'रावण तांडव', Sita's Aspiration, 'मंगल रंग' और 'मैं राम' शामिल हैं. इस हफ्ते फिल्म का 'रामा रामा' गाना भी आ जाएगा. रही फिल्म की बात, तो 'रामायण: पार्ट 1' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. वहीं इसका दूसरा पार्ट 2028 की दीपावली पर आएगा.

वीडियो: 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरू किया खेल! रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

Advertisement